{"_id":"5c9f0daabdec2213fa1fb29b","slug":"fashion-ka-passion-malaika-arora-to-sonam-kapoor-actress-troll-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूनम पांडे से लेकर मलाइका अरोड़ा तक हुईं ट्रोल, यूजर्स ने किसी को कहा आंटी तो किसी को आइसक्रीम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूनम पांडे से लेकर मलाइका अरोड़ा तक हुईं ट्रोल, यूजर्स ने किसी को कहा आंटी तो किसी को आइसक्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Poonam Malaika Sonam
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'फैशन का पैशन' (Fashion Ka Passion) कॉलम में आज हम बात करेंगे उन एक्ट्रेस की जो इस हफ्ते अपनी ड्रेस की वजह से यूजर्स के निशाने पर रहीं।
2 of 5
poonam pandey
- फोटो : file photo
इंटरनेट सेंसेशन, मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों और ड्रेसिंग सेंस के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर वह अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में पूनम फिल्मफेयर अवॉर्ड में पहुंची, जिसके बाद उनका लुक सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। रेड कारपेट पर पूनम ब्लैक और गोल्डन कलर की ट्रांसपैरेंट ड्रेस पहनकर आई। पूनम की यह ड्रेस अजीब है, जो लोगों को बिल्कुल समझ नहीं आई। किसी ने पूनम की इस ड्रेस को मच्छरदानी बताया तो कोई बोला- 'यह भी क्यों पहन लिया आपने।'
3 of 5
malaika arora
- फोटो : file photo
मलाइका अरोड़ा जिस किसी इवेंट में जाती हैं, अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीत ही लेती हैं। वह एक से बढ़के एक ड्रेसेज को बहुत बेहतरीन तरीके से कैरी करती हैं। कुछ ऐसा ही हाल ही में हुए जी सिने अवॉर्ड्स में देखने को मिला। उन्होंने जैसे ही रेड कलर की बोल्ड ड्रेस में एंट्री ली हर कोई उन्हें एक टक देखता रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora
- फोटो : file photo
मलाइका के इस लुक की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उनके इस लुक को बेस्ट बताया तो कोई बोला जबरदस्त। वहीं कुछ लोगों को मलाइका की यह लुक नहीं भाया। लोग उनकी तस्वीरों पर भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर उन्हें लिखा- 'आंटी बस भी करो'। एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'उम्र का ख्याल करो।'
विज्ञापन
5 of 5
sonam kapoor
- फोटो : file photo
'हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स' हाल ही में हुए जहां सभी सितारे शिरकत करने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर हर तरफ इस इवेंट की तस्वीरें छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में सबसे सोनम कपूर के लुक की चर्चा हो रही है। सोनम ने ग्रीन और पिंक कलर का गाउन पहना था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गाउन के साथ स्मोकी आई मेकअप और हेयरबन बनाया हुआ था। सोशल मीडिया पर यूजर्स को सोनम की ड्रेस का कलर कॉम्बिनेशन बिल्कुल पसंद नहीं आया। यूजर्स उनके लुक की कसाटा आइसक्रीम से तुलना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने सोनम के लुक को अब तक का सबसे बकवास लुक बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।