बॉलीवुड में ऐसा कई बार देखने को मिलता है जब किसी फिल्म के पोस्टर को लेकर कॉपी करने का आरोप लगा हो। इस बार किसी फिल्म का पोस्टर नहीं बल्कि एक मैगजीन के फोटोशूट पर ऐसा ही आरोप लगा है। आलिया भट्ट को कॉपी कैट कहकर ट्रोल किया गया तो उन्होंने इसका करारा जवाब दिया।
मैगजीन के फोटोशूट को कॉपी कर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, ट्रोलर्स को भी करारा जवाब
दरअसल हाल में आलिया ने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए एक फोटोशूट कराया है। मैगजीन ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की कई यूजर्स ने आलिया के पोज और स्टाइल की तुलना मशहूर सिंगर दुआ लिपा से करने लगे। दुआ ने अपने सोशल मीडिया पेज पर ये तस्वीर भी शेयर की थी।
Do it like @aliaabhatt! Here’s a gorgeous shot of the diva from our latest cover shoot.
A post shared by Filmfare (@filmfare) on
एक इंस्टाग्राम अकाउंट जो सेलिब्रिटीज के स्टाइल और फैशन को कॉपी करने पर अक्सर तस्वीरें शेयर करता है। अकाउंट से आलिया की तस्वीर पर चोरी का आरोप लगाया और लिखा कि 'इस तरह खुलेआम कॉपी करने पर मैगजीन्स को सावधानी बरतनी चाहिए।'
आलिया ने अपने फोटोशूट पर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लिखी, 'मैंने इस कवर के लिए 6 फरवरी को शूट किया था जबकि दूसरी तस्वीर 24 फरवरी को अपलोड की गई है। मैं जासूसी नहीं कर रही हूं लेकिन आप लोगों को कुछ तो क्रेडिट देना बनता ही है।'
A post shared by Dua Lipa (@dualipa) on
आलिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कलंक के प्रमोशन में जुटी हैं। फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगे। यह फिल्म 17 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया के पास फिल्म ब्रह्मास्त्र, तख्त और इंशाल्लाह है।
