सब्सक्राइब करें

इलियाना डिक्रूज का ब्वॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप? सोशल मीडिया से डिलीट की सारी तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
actress ileana dcruz breakup with her boyfriend andrew kneebone
ileana dcruz - फोटो : social media
फिल्म 'बर्फी' की एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गई हैं । वह पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही हैं। कुछ दिन पहले दोनों की शादी की खबर आई थी । साथ ही ये भी कहा गया था कि इलियाना प्रेग्नेंट हैं । 
actress ileana dcruz breakup with her boyfriend andrew kneebone
ileana dcruz - फोटो : social media
अब खबर है कि इलियाना और एंड्रयू का रिश्ता टूट गया है । इलियाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एंड्रयू के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं । लेकिन अब इलियाना के अकाउंट पर एंड्रयू की एक भी तस्वीर नहीं है । उन्होंने सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं । 

 
actress ileana dcruz breakup with her boyfriend andrew kneebone
ileana dcruz - फोटो : social media
वेबसाइट Spotboye की रिपोर्ट के अनुसार, इस कपल के बीच काफी झगड़ा हुआ और दोनों में से कोई भी सुलह करने के लिए तैयार नहीं है। इलियाना ने कभी अपने रिलेशन को ऑफीशियल नहीं किया । उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए एंड्रयू को 'Hubby' लिखा था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I only looked away from my dinner for a split second to take this photo #foodie #fijinow #fijihappy #ileanainfiji #bulahappiness 📷 @andrewkneebonephotography

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on

विज्ञापन
विज्ञापन
actress ileana dcruz breakup with her boyfriend andrew kneebone
ileana dcruz - फोटो : social media
ऐसे में ये कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों ने शादी कर ली है। पिछले साल इलियाना की प्रेग्नेंसी की खबरें भी आई थीं । इसे बाद में अफवाह बताया गया । एक्ट्रेस ने एक  इंटरव्यू में कहा था कि वह नहीं चाहती हैं कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर गॉसिप हो। साथ ही प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर भी एक पोस्ट किया था । 

भंसाली की 'इंशाअल्लाह' के थिएटर राइट्स इतने करोड़ में बिके, पहली बार फिल्म में साथ होंगे आलिया-सलमान
विज्ञापन
actress ileana dcruz breakup with her boyfriend andrew kneebone
ileana dcruz
उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, 'अच्छी बातों को सुनो और बुरी बातों को इग्नोर करो।' बता दें कि इलियाना आखिरी बार अजय देवगन के साथ 'रेड' फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' में भी दिखाई दी थीं। उनकी अगली फिल्म 'पागलपंती' है । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed