{"_id":"5d625cad8ebc3e93c7349b62","slug":"sanjay-leela-bhansali-film-inshallah-theatrical-rights-sold-for-rs-190-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' की रिलीज डेट बढ़ी आगे, सलमान खान ने कहा- ईद पर जरूर मिलूंगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' की रिलीज डेट बढ़ी आगे, सलमान खान ने कहा- ईद पर जरूर मिलूंगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म 'इंशाअल्लाह' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। इसकी जानकारी सलमान खान ने खुद ट्वीट करके दी है। सलमान खान ने ट्वीट किया कि 'संजय लीला भंसाली की फिल्म आगे बढ़ गई है लेकिन इसके बावजूद मैं आपसे ईद 2020 पर मिलूंगा। इंशाअल्लाह।'
The film with Sanjay Leela Bhansali is pushed but I will still see you all on Eid, 2020. Insha-Allah!!
Alia Bhatt, Sanjay Leela Bhansali
- फोटो : social media
खबर है कि शूटिंग से पहले ही इस फिल्म के थियेटर राइट्स पेन एंटरटेनमेंट ने खरीद लिए है । खबरों की मानें तो ये राइट्स 190 करोड़ रुपये में बिके हैं । हालांकि इस बारे में जब अमर उजाला ने पेन एंटरटेनमेंट के एमडी जयंती लाल गडा से संपर्क किया तो उन्होंने किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
3 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : indian express
मेकर्स को उम्मीद है कि इसके डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स भी अच्छी कीमत पर बिकेंगे । आमतौर पर सलमान अपनी फिल्म के राइट्स के लिए डिजिटल और चैनल से डील करते हैं। जो सलमान की फीस होती है ।
ये एक लव स्टोरी होगी । इससे पहले भंसाली ने 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी हिट फिल्में दी हैं । फिल्म मिलने पर आलिया ने कहा था, 'मुझे याद है कि मैं खुशी से उछलने लगी थी। मैं मुंबई में नहीं थी। मैं बाहर थी और कुछ अन्य चीजें कर रही थी। तब मुझे कॉल आया और पता चला कि इस फिल्म में मुझे ले लिया गया है।' 'मैं इतनी खुश हुई की एक कॉर्नर पर गई और 5 मिनट तक उछलती रही। मैं बहुत ज्यादा उत्साहित थी।'
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली
सलमान और संजय करीब 20 साल बाद फिर से काम करने जा रहे हैं। भंसाली ने साल 1999 में 'हम दिल दे चुके सनम' बनाई थी, जिसमें सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसके बाद सलमान साल 2007 में भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' में भी नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।