{"_id":"5c6f8121bdec22108404cf4c","slug":"actress-kani-kusruti-put-allegation-on-malayalam-film-industry-for-casting-couch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस से काम के बदले संबंध बनाने की हुई थी डिमांड, नहीं मानी तो मां को किया अप्रोच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्ट्रेस से काम के बदले संबंध बनाने की हुई थी डिमांड, नहीं मानी तो मां को किया अप्रोच
एटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
कनी कुश्रुती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बीते दिनों बॉलीवुड में मीटू कैंपन के तहत यौन शोषण और कास्टिंग काउच के कई मामले सामने आए। इस अभियान के बाद महिलाएं खुलकर सामने आईं और अपने साथ हुई आपबीत को दुनिया के सामने रखा। इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई बड़ी शख्सियतों का नाम सामने आया। हाल ही कास्टिंग काउच का एक और मामले सामने आया है। मलयालम एक्ट्रेस कनी कुश्रुती ने एक खुलासा कर सबको हैरान कर दिया है।
2 of 6
कनी कुश्रुती
- फोटो : सोशल मीडिया
'कॉकटेल' और 'शिखर' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकीं कनी कुश्रुती ने आरोप लगाया कि मेकर्स ने काम के बदले उनसे संबंध बनाने की डिमांड की थी, जब उन्होंने ये मांग ठुकरा दी तो उनकी मां को अप्रोच किया था ताकि वो कनी को समझाएं और संबंध बनाने के लिए राजी करें।
3 of 6
कनी कुश्रुती
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सब बातों की वजह से कनी कुश्रुती काफी डिप्रेशन में आ गई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करना छोड़ दिया। बाद में उन्होंने थिएटर ज्वाइन किया, लेकिन थियेटर में वह इतना पैसा नहीं कमा पा रही कि अपना गुजारा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कनी कुश्रुती
- फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम के अलावा कनी तमिल फिल्म 'पिसासु' और 'बुर्मा' में भी वह अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। उन्हें एक शॉर्ट फिल्म 'मां' से पहचान मिली और इसके बाद से वो तमिल दर्शकों के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बन गई।
विज्ञापन
5 of 6
कनी कुश्रुती
- फोटो : सोशल मीडिया
मीटू आंदोलन और 'विमेन इन सिनेमा कलेक्टिव' के बाद कनी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को लेकर आशान्वित हैं। 'विमेन इन सिनेमा कलेक्टिव' एक संस्थान ही जिसकी स्थापना 2017 में हुई थी। इस संस्थान का उद्देश्य मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही महिलाओं की सहायता करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।