फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहानियों के बदले किरदारों पर बोलीं कीर्ति कुल्हरी, ओटीटी पर दिखने वाली लड़कियां आसमान से नहीं आई हैं

Sat, 13 Feb 2021 11:34 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 13 Feb 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Kirti Kulhari says everyone in the industry is reconsidering their choices and their career plans to suit OTT platforms
कीर्ति कुल्हरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

केंद्र सरकार ने देश में ओटीटी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों के नियमन के लिए नियम जल्द ही जारी करने की बात कही है। ओटीटी पर सामग्री पर अंकुश लगाए जाने के समर्थन में भी तमाम लोग हैं लेकिन फिल्मी सितारे आमतौर पर इसका विरोध ही कर रहे हैं। देखते हैं ओटीटी की चर्चित अभिनेत्री कीर्ति कुल्हरी इस बारे में क्या कहती हैं।

Kirti Kulhari says everyone in the industry is reconsidering their choices and their career plans to suit OTT platforms
कीर्ति कुल्हरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत में ओटीटी के चलन के बाद फिल्मों और वेब सीरीजों में गाली-गलौज का चलन बहुत बढ़ गया है। चूंकि वहां भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड की नहीं चलती है, इसलिए निर्माता और निर्देशक अपनी भरपूर मनमानी करते हैं। अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए अनावश्यक तौर पर गालियों का इस्तेमाल किया जाना एक फैशन सा बन गया है। हिंदी सिनेमा की युवा अभिनेत्री कीर्ति कुल्हरी का इस पर मत है कि अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए जैसा पहले फिल्मों में होता था उन्हें वह भी तरीका पसंद था। और, जिस तरह से आज की फिल्मों और वेब सीरीजों में दिखाया जाता है, उन्हें वह तरीका भी पसंद है। वह कहती हैं, ‘जितनी घटनाएं भारत में बंद दरवाजों में, शहरों में, समाज में, गली-कूचों में होती हैं, उसकी तुलना में तो हम कुछ नहीं दिखाते। अगर हम पूरी सच्चाई को दिखाने लग जाएं तो लोग उसे बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।’

Kirti Kulhari says everyone in the industry is reconsidering their choices and their career plans to suit OTT platforms
कीर्ति कुल्हरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कीर्ति का मानना है कि अगर फिल्मों में कुछ भी न दिखाया जाए, फिर भी लोगों के पास पहले से ही आसपास के माहौल के बारे में पूरी जानकारी मौजूद है। वह कहती हैं, ‘अगर आज के समय में भी हम पप्पी के नाम पर दो फूलों की गुलू-गुलू दिखाएंगे तो लोग कहेंगे कि क्या मजाक है। आखिर कब तक हम कड़वी सच्चाई को मीठी गोली की तरह परोसते रहेंगे। यह वक्त लोगों तक सच्चाई पहुंचाने का है। अगर हम उनकी सोच नहीं बदल सकते, तो कम से कम उनको सच्चाई तो दिखा ही सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Kirti Kulhari says everyone in the industry is reconsidering their choices and their career plans to suit OTT platforms
कीर्ति

अभिनेत्री कीर्ति कुल्हरी ने ओटीटी पर खूब काम किया है और सिनेमा व ओटीटी के बीच पुल का काम किया है। वह कहती हैं, ‘हमारा समाज बहुत बदल चुका है। मेरी वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ में जो लड़कियां खाई गई हैं, वे ठीक वैसी ही हैं, जैसी हमारे समाज में होती हैं। ओटीटी पर दिखने वाली ये लड़कियां कहीं किसी आसमान से नहीं आई हैं। ये वही महिलाएं है जो अपने करियर को खुद चुनती हैं। अपनी जिंदगी खुद अपनी शर्तों पर जीने का फैसला करती हैं। ऐसा जहां नहीं है वहां भी होना चाहिए। अब नहीं बनेंगे तो कब बनेंगे। यही तो सही समय है। बहुत जरूरी है कि लोगों को ऐसी दुनिया दिखाई जाए, जो अस्तित्व रखती है। जो इन लड़कियों की दुनिया है वो कल्पना नहीं है। वह एक सच्चाई है। और हम इससे मुंह नहीं मोड़ सकते। उन्हें भी अपनी मर्जी का करने का हक है। मुझे बड़ी खुशी होती है जब मैं इस तरह की कोई भी फिल्म या वेब सीरीज को देखती हूं।’

विज्ञापन
Kirti Kulhari says everyone in the industry is reconsidering their choices and their career plans to suit OTT platforms
कीर्ति कुल्हरी (क्रिमिनल जस्टिस सीजन 2) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लगभग इसी कलेवर में रंगी साल 2018 में आई करीना कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ कीर्ति को पसंद नहीं आई। इसके बारे में वह कहती हैं, ‘मैं जब ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म देखने गई तो थिएटर हाउसफुल था। हालांकि मुझे फिल्म इतनी पसंद नहीं आई थी। लेकिन मैंने वहां दो चीजें देखीं। एक तो ये कि कुछ लड़कियां उस फिल्म को खुद से जोड़कर देख रहीं थीं। दूसरी ये कि कुछ लड़कियां उनके जैसा बनना चाहती थीं। अब उसका रास्ता वो कैसे चुनती हैं, ये खुद उन्हें ही तय करना है। हम उनकी लड़ाई नहीं लड़ सकते। ये सबकी व्यक्तिगत लड़ाई है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed