{"_id":"60275cef8ebc3ee9365bf505","slug":"priyanka-chopra-gained-lots-of-weight-after-farthers-death-was-in-shock","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक तरफ ब्रेकअप दूसरी तरफ पिता की मौत, जब प्रियंका चोपड़ा पर टूटा था दुखों का पहाड़, ऐसी हो गई थी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक तरफ ब्रेकअप दूसरी तरफ पिता की मौत, जब प्रियंका चोपड़ा पर टूटा था दुखों का पहाड़, ऐसी हो गई थी हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पिता के साथ प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। प्रियंका की ऑटोबायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' को लेकर वो काफी लाइम लाइट में हैं। प्रियंका ने अपनी इस किताब में जीवन से जुड़े कई गहरे राज खोले हैं। उन्होंने जीवन में आए हर उतार- चढ़ाव को इस किताब के जरिए शब्दों में बयां किया है। इस किताब से कुछ अंश सामने आने के बाद प्रियंका के फैंस उनके प्रति और भी ज्यादा भावुक हो गए हैं।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा इस किताब के कुछ अंश अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर के बारे में बताया है। एक वक्त ऐसा था जब प्रियंका ने अपने आप को सभी से दूर कर लिया था। ये वो वक्त था जब उनके पिता अशोक चोपड़ा का निधन हुआ था और इसी के साथ उनका ब्रेकअफ भी। इन दोनों ही घटनाओं का असर उनके ऊपर गहरा पड़ा था।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में बताया कि 2016 में जब वो न्यूयार्क के शो 'क्वांटिको' की शूटिंग के लिए गईं थी, उस वक्त वो काफी बुरे दौर से गुजर रहीं थीं। उन दिनों प्रियंका अपने ब्रेकअप और पिता की मौत की वजह से गहरे सदमें में चली गई थीं। जिससे उबरने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और आखिरकार वो इस सदमे से उबरने में कामयाब हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में बताया कि, उन दिनों वो सिर्फ शूट के लिए ही घर से बाहर निकलती थीं। जिसकी वजह से उनका वजन 9 किलों तक बढ़ गया था। गहरे सदमें की वजह से वो रात में सो नहीं पातीं थीं। उन्होंने लिखा, 'जब मैं शांत नहीं होती थी, तब खुद को अकेला, उदास और अलग-थलग महसूस करती रहती थी। कोई समझ नहीं पा रहा था कि मेरे अंदर क्या चल रहा है, क्योंकि अपनी परेशानियों के बारे में मैंने किसी को नहीं बताया। यहां तक कि मैं अपनी मां मधु चोपड़ा पर भी यकीन नहीं करती थी।'
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले भी इस किताब के जरिए अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ राज साझा किए हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में परेशानियों का सामना करना पड़ा, किस तरह से उनके फिगर को लेकर डायरेक्टर ने उनसे क्या मांग की थी, ये सब बातें प्रियंका ने अपनी किताब में बताई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।