{"_id":"5a913be74f1c1bb3208bb0ae","slug":"actress-lalita-pawar-died-of-cancer-today-20-th-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये थीं बॉलीवुड की सबसे क्रूर सास, इस एक्टर के थप्पड़ मारने से चेहरे की हो गई थी ऐसी हालत ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये थीं बॉलीवुड की सबसे क्रूर सास, इस एक्टर के थप्पड़ मारने से चेहरे की हो गई थी ऐसी हालत
Sat, 24 Feb 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Lalita Pawar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अपने सख्त रोल के लिए पहचान रखने वालीं एक्ट्र्रेस ललिता पवार की आज 20 वीं पुण्यतिथि है। 24 फरवरी 1998 को पुणे में उनका निधन हो गया था। ललिता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खतरनाक सास मानी जाती थीं। लेकिन इस एक्टर के थप्पड़ मारने से उनका एक्ट्रेस बनने का सपना हमेशा के लिए टूट गया....
2 of 7
Lalita Pawar
ललिता का जन्म 18 अप्रैल 1916 को नासिक में हुआ था। वह हीरोइन बनना चाहती थीं। लेकिन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक हादसे ने उनके इस सपने को चकनाचूर कर दिया। दरअसल, 1942 में फिल्म 'जंग-ए-आजादी' में मशहूर एक्टर भगवान दादा ने शूटिंग में ललिता को ऐसा जोरदार चांटा मारा कि वह जमीन पर जा गिरीं।
3 of 7
Lalita Pawar
ललिता के कान से खून बहने लगा। सेट पर तुरंत डॉक्टर को बुला ललिता का इलाज करवाया गया। लेकिन डॉक्टर के गलत दवाई देने से ललिता की आंख और चेहरा दोनों ही खराब हो गए। इतना ही नहीं ललिता के शरीर के दाहिने भाग को लकवा भी मार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Lalita Pawar
लेकिन इतना कुछ होने के बाद भी ललिता ने हार नहीं मानी और अपने फिल्मी करियर को चालू रखा। मगर ललिता को इस हादसे के बाद कभी बतौर हीरोइन काम नहीं मिला और उन्होंने फिल्मों में सास का रोल करना शुरू कर दिया। आज भी ललिता को बॉलीवुड की सबसे खतरनाक सास बताया जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
Lalita Pawar
शायद ही आप जानते हों कि ललिता एक मंझी कलाकार होने के साथ-साथ एक सिंगर भी थीं। उन्होंने 1935 में आई फिल्म 'हिम्मते मर्दां' में 'नील आभा में प्यारा गुलाब रहे, मेरे दिल में प्यारा गुलाब रहे' गीत गाया था। उस दौरान ये गाना काफी लोकप्रिय भी हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।