फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई सितारों के साथ काम कर चुकी ये एक्ट्रेस डिप्रेशन में थी, बताया शराब और ड्रग्स से कैसे पाया छुटकारा

Sun, 29 Dec 2019 12:50 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
actress lauren gottlieb talk about her depression and drugs habit
lauren gottlieb - फोटो : Social Media
वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'एबीसीडी 3' का प्रमोशन कर रहे हैं । यह फिल्म 'एबीसीडी' का सीक्वल है । इस फिल्म में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर और लॉरेन गॉटलिब ने काम किया है। हाल ही में लॉरेन गॉटलिब ने ड्रग्स और शराब की लत पर बात की । लॉरेन ने ये भी बताया कि वो डिप्रेशन और एंजाइटी से जूझ रही थीं । 
actress lauren gottlieb talk about her depression and drugs habit
lauren gottlieb - फोटो : Social Media
लॉरेन ने पिंकविला के साथ बातचीत में बताया कि किस तरह उन्होंने डिप्रेशन से बाहर आकर इंडिया की सबसे बेहतरी डांसर का टैग हासिल किया। लॉरेन ने  कहा, 'ये हर किसी के साथ होता है, सिर्फ उनके साथ ही ऐसा नहीं है । कई बार ऐसा होता है कि लोग अंदर से खुश नहीं होते मगर फिर भी उन्हें अपने काम के कारण सबके सामने स्माइल करना पड़ता है।'

 

actress lauren gottlieb talk about her depression and drugs habit
lauren gottlieb - फोटो : Social Media

'एक बार मैं अपने दोस्त के साथ सेमिनार में पहुंची थी। पहले तो मैंने साधारण तरह से बर्ताव करने की कोशिश की लेकिन कुछ देर बाद रोने लगी । इस सेमिनार में लगभग 300 से 400 लोग शामिल थे, जिनके सामने मैं रो पड़ी थी। रोने के बाद लगा कि ये बहुत बुरा हुआ, अब कोई भी मुझसे बात नहीं करेगा लेकिन सभी मेरे पास आए और मेरी खूब सराहना की।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress lauren gottlieb talk about her depression and drugs habit
lauren gottlieb - फोटो : Social Media

शराब और ड्रग्स की लत पर बात करते हुए लॉरेन ने बताया, 'इन सब से छुटकारा पाने के लिए सालों लग गए। मैं हर बार फैसला करती थी कि अब नहीं पिऊंगी, मगर हर बार पी लेती थी। कोई भी बाहरी चीज चाहे वो प्रिस्क्राइब किए गए ड्रग्स हों या एल्कोहॉल इंसान को अंदर से ठीक नहीं कर सकती है।'

विज्ञापन
actress lauren gottlieb talk about her depression and drugs habit
lauren gottlieb - फोटो : Social Media

इन सब से बाहर निकलने में लॉरेन को सालों लग गए थे। बाद में उन्होंने ट्रेनिंग लेकर डांस को ही अपना करियर बना लिया। हाल ही में लॉरेन हार्डी संधू के एक म्यूजिक एलबम में नजर आ चुकी हैं। साथ ही उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है ।

अंजू से ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना ने की डिंपल से शादी, जलाने के लिए घर के सामने से निकाली थी बरात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed