फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिथुन के बेटे से शादी और रिलेशनशिप पर खुलकर बोलीं मदालसा, बनने वाली हैं घर की बहू

Fri, 08 Jun 2018 04:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
Actress Madalsa sharma to get married with mithun chakraborty son mimoh chakraborty on 7th july
बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती निर्देशक सुभाष शर्मा और अभिनेत्री शीला शर्मा की बेटी मदालसा शर्मा के साथ सात जुलाई के दिन शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अपनी हॉट अदाओं से सबको अपना दीवाना बनाने वाली मदालसा ने खुद इस खबर पर पक्की मुहर लगाई है।बताया कि हम दोनों के परिवारवाले इस शादी के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमारी कोशिश है की शादी में केवल परिवार के लोग ही शामिल हों। 
Actress Madalsa sharma to get married with mithun chakraborty son mimoh chakraborty on 7th july
मिमोह और मैंने फैसला लिया है कि हम डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। अभी मैं जगह का खुलासा नहीं कर सकती हूं लेकिन मैं इतना जरूर बता सकती हूं कि शादी मुंबई में नहीं होगी। मिमोह और मदालसा पिछले तीन सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। हालांकि मदालसा ने इस बात से इंकार करती हैं और कहती हैं कि दोनों के परिवार सालों से एक दूसरे को जानते हैं। 
Actress Madalsa sharma to get married with mithun chakraborty son mimoh chakraborty on 7th july
मदालसा के कहा पहले हमारे परिवारों ने हमारे रिश्ते को मंजूरी दी इसके बाद हमने अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला लिया। आप ऐसा कह सकते है कि यह अरेंज कम लव मैरिज है। मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने साल 2008 में जिमी नाम की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Madalsa sharma to get married with mithun chakraborty son mimoh chakraborty on 7th july
बॉक्स ऑफिस पर यह सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद मिमोह हॉन्टेड थ्रीडी रॉकी द मर्डरर और लूट जैसी कुछ फिल्मों का हिस्सा रहे लेकिन उनका करियर कभी भी उड़ान नहीं भर सका। वे आखिरी बार 2015 में रिलीज हुई इश्केदारियां नाम की फिल्म में दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
Actress Madalsa sharma to get married with mithun chakraborty son mimoh chakraborty on 7th july
momoh Marry Madalsa sharma
वहीं मदालसा के बारे में बता दें कि वह इंटरनेशनल मॉडल हैं। कई बड़े फैशन शोज में नजर आती रहती हैं। हिंदी, तेलगू, कन्नड़, तमिल, जर्मन और पंजाबी भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 2011 में रिलीज हुई गणेश आचार्या की फिल्म एंजेल से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed