फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के साथ काम कर चुकीं ये अभिनेत्री, बोल्ड रोल से लेकर अफेयर की खबरों तक खूब बटोरी सुर्खियां

Fri, 31 Jan 2020 02:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 31 Jan 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
actress mahek chahal here her some unknown facts
महक चहल - फोटो : Twitter

मॉडल और अभिनेत्री महक चहल ने साल 2003 में फिल्म 'नई पड़ोसन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली फिल्म से महक चर्चा में तो आईं लेकिन उन्हें वो कामयाबी नहीं मिल पाई। एक फरवरी 1979 को नॉर्वे के ओस्लो में जन्मीं महक विवादों को लेकर खूब सुर्खियां रहीं। महक के जन्मदिन पर चलिए आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

actress mahek chahal here her some unknown facts
महक चहल - फोटो : सोशल मीडिया

पहली फिल्म के बाद महक चहल एक आइटम नंबर में नजर आई थीं। साल 2004 में फिल्म 'चमेली' में महक ने आइटम नंबर किया था। बॉलीवुड में कुछ खास काम नहीं मिलने पर महक ने पंजाबी फिल्म 'दिल अपना पंजाबी' की थी। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' और 'मैं और मिसेज खन्ना' में सपोर्टि्ंग किरदार निभाया था।

actress mahek chahal here her some unknown facts
अश्मित पटेल और महक चहल - फोटो : Twitter

सलमान के साथ काम करने का फायदा महक को मिला और 'बिग बॉस' के सीजन 5 में हिस्सा लिया। हालांकि शो में उनका सफर बहुत लंबा नहीं था। महक बिग बॉस में ही हिस्सा ले चुके अभिनेता अश्मित पटेल के साथ अफेयर में थीं। दोनों पांच साल रिलेशन में थे। 2017 में दोनों की सगाई हुई थी जिसके बाद से दोनों साथ में रह रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress mahek chahal here her some unknown facts
अश्मित पटेल और महक चहल - फोटो : Twitter

साल 2018 में ऐसी भी खबरें आई थीं कि अश्मित और महक डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग कर रहे थे। दोनों अनुष्का और विराट की तरह शादी करना चाहते थे लेकिन रिश्ते में अनबन होने के चलते उन्होंने इस शादी को आगे खिसकाने का फैसला लिया। एक इंटरव्यू में महक ने कन्फर्म किया कि अश्मित और वह अलग हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने अश्मित को छोड़ दिया है। मुझे यह कदम उठाना पड़ा और मैं इस रिश्ते से बाहर आ गई।' 

विज्ञापन
actress mahek chahal here her some unknown facts
महक चहल - फोटो : सोशल मीडिया

अश्मित और महक ने फिल्म 'निर्दोष' में साथ काम किया था। फिल्म में महक ने कई बोल्ड सीन भी दिए। फिल्म की रिलीज से पहले महक का एक बाथरूम वीडियो लीक हो गया था। वीडियो को लेकर महक ने बताया था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ये कैसे हो गया जबकि कुछ ही लोगों के बीच यह शूट हुआ था। 

शादी से दो हफ्ते पहले नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की बैचलर पार्टी, जश्न की तस्वीरें आईं सामने!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed