{"_id":"5e4276ad8ebc3ee5a46de7c2","slug":"actress-monalisa-sister-in-law-riya-singh-wedding-photo-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोनालिसा ने धूमधाम से की ननद की शादी, रस्में निभाते एक्ट्रेस की तस्वीरें हो रहीं वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोनालिसा ने धूमधाम से की ननद की शादी, रस्में निभाते एक्ट्रेस की तस्वीरें हो रहीं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 11 Feb 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
monalisa
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहती हैं । इस बार मोनालिसा एक खास वजह से चर्चा में हैं । दरअसल, मोनालिसा की ननद रिया सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं । रिया की शादी की तस्वीरें सेशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । मोनालिसा ने खुद इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । एक नजर डालते हैं रिया सिंह की शादी की तस्वीरों पर...
2 of 5
monalisa
- फोटो : social media
मोनालिसा अपनी ननद को बहन की तरह प्यार करती हैं । मोनालिसा ने शादी की सभी रस्में निभाईं । शादी के दिन रिया ने पीले रंग का जोड़ा पहना और फेरे लेते नजर आईं । वहीं रिया के पति क्रीम कलर का पजामा कुर्ता पहने नजर आए । कुछ तस्वीरों में वो रिया की मांग में सिंदूर भरते भी नजर आ रहे हैं ।
3 of 5
riya singh
- फोटो : social media
ननद की शादी में मोना ने पीच कलर का खूबसूरत लहंगा पहना । बड़े मांग टीके और ईयरिंग के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा लिया । मोनालिसा ने जैसे ही इस वेडिंग सेरेमनी में एंट्री मारी, हर किसी की निगाह उन पर ही जा टिकी। इन दिनों मोनालिसा टीवी सीरियल 'नजर' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
monalisa
- फोटो : ssocial media
इस शो में लोग मोनालिसा को बहुत पसंद कर रहे हैं । बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है । उनका जन्म 1982 में बंगाल में हुआ था । मोना ने हिंदी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। मोनालिसा साल 2016 में बिग बॉस सीजन 10 की प्रतिभागी बनकर पहुंची थीं ।
विज्ञापन
5 of 5
monalisa
- फोटो : social media
इसी शो में मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी कर ली थी । इसके बाद से दोनों साथ हैं । विक्रांत भी एक एक्टर हैं और आखिरी बार निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' में नजर आए थे। इसके अलावा विक्रांत मोनालिसा के साथ टीवी रियलिट शो 'नच बलिये' में भी नजर आ चुके हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।