फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में कटरीना कैफ ने लगाया झाड़ू? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Tue, 11 Feb 2020 02:41 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 11 Feb 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Katrina kaif viral brooming video is not related to AAP Arvind Kejriwal Delhi Assembly Result 2020
अरविंद केजरीवाल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

एक तरफ जहां पूरे देश में दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बेताबी जारी है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कटरीना कैफ झाड़ू लगाती दिख रही हैं। इसके साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद और आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे हैं।

Katrina kaif viral brooming video is not related to AAP Arvind Kejriwal Delhi Assembly Result 2020
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कटरीना कैफ झाड़ू लगाते नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के समर्थन में नारों की आवाज आ रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर ये कहकर शेयर किया जा रहा है कि कटरीना कैफ, अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आ गई हैं। 
 

Katrina kaif viral brooming video is not related to AAP Arvind Kejriwal Delhi Assembly Result 2020
Katrina Kaif - फोटो : twitter

वहीं याद दिला दें कि आप पार्टी का चुनाव चिन्ह भी झाड़ू है। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को सही मानकर जमकर शेयर भी कर रहे हैं। वैसे इस वीडियो की हकीकत के बारे में आपको बता दें कि ये एक फेक वीडियो है। हकीकत में ये वीडियो कटरीना कैफ और अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी के सेट का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina kaif viral brooming video is not related to AAP Arvind Kejriwal Delhi Assembly Result 2020
Akshay Kumar and Katrina Kaif - फोटो : instagram

दरअसल हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। इस वीडियो में कटरीना कैफ झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में अक्षय कुमार की आवाज आती है। अक्षय पूछते हैं- कटरीना जी आप क्या कर रही हैं? इस सवाल पर कटरीना बोलती हैं- साफ-सफाई और फिर उन्हें हटने के लिए कहती हैं। 

विज्ञापन
Katrina kaif viral brooming video is not related to AAP Arvind Kejriwal Delhi Assembly Result 2020
Katrina Kaif, Akshay Kumar - फोटो : social media

वहीं इतना कहने के बाद वो मजाक मजाक में ही अक्षय कुमार को झाड़ू करने के लिए पीछे हटने का बोलती हैं और फिर अक्षय को झाड़ू से ही मजाक मजाक में पीटने लगती हैं। वहीं वीडियो में अक्षय कुमार कहते सुनाई दे रहे हैं, 'मुझे क्यों मार रही हैं।' ये वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था, लेकिन अब इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर इसे फिर से वायरल किया जा रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spotted : The newest #SwachhBharat brand ambassador on the sets of #Sooryavanshi 😬 @katrinakaif #BTS

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed