60 और 70 के दशक में मुमताज लाखों दिलों की धड़कन हुआ करती थीं । अपनी अदाओं के साथ जब भी मुमताज परदे पर आतीं तो लोग उनके कायल हो जाते, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, 'बुरा वक्त जब आता है तो सब तहस-नहस कर देता है। मुमताज की जिंदगी में भी ऐसा बुरा वक्त आया जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी ।
कभी 'स्वर्ग की अप्सरा' जितनी खूबसूरत थी ये हीरोइन, इस भयंकर बीमारी से झड़ गए सारे बाल लगानी पड़ी विग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हालत ये है कि उन्हें एक नजर में पहचानना भी मुश्किल होगा । मुमताज अब अपना 71वां बर्थडे सेलीब्रेट कर ही हैं । इस मौके उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कुछ बेहतरीन किस्से आपके लिए लेकर आए हैं । मुमताज ने 1960 में अपना करियर फिल्म 'गहरा दाग' से साइड रोल के तौर पर शुरू किया था । शुरुआत में मुमताज को हिट फिल्मों में छोटे रोल मिलते थे ।
धीरे-धीरे मुमताज काे लीड रोल भी मिलना शुरू हुए । मुमताज ने एक के बाद एक 16 एक्शन फिल्मों में काम किया । मुमताज की कई फिल्म एक्टर और रेसलर दारा सिंह के साथ भी आईं । इसी के साथ मुमताज पर स्टंट फिल्म हीरोइन का तमगा लग गया । दारा एक फिल्म के लिए साढ़े चार लाख रुपए फीस लेते थे । वहीं मुमताज की फीस ढाई लाख रुपए थी ।
A post shared by Tanya Madhvani (@tanyamadhvani) on
दारा सिंह मुमताज के दीवाने थे। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। मुमताज की बहन की शादी दारा सिंह के भाई एसएस रंधावा से हुई थी। लेकिन जैसे-जैसे मुमताज का करियर ऊंचाइयों को छूने लगा दोनों की मुलाकातें कम हो गईं। एक इंटरव्यू में दारा सिंह ने कहा था, 'बॉलीवुड ने मुमताज को मुझसे छीन लिया ।'
मुमताज ने दो दशकों तक बॉलीवुड में अपना कब्जा जमाए रखा । उन्होंने राजेश खन्ना, शशि कपूर, राजेंद्र कुमार और धर्मेंद्र के साथ कई हिट फिल्में दीं । 1970 में फिल्म 'खिलौना' के लिए मुमताज को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था । राजेश खन्ना के साथ मुमताज ने लगातार 10 हिट फिल्में दी थीं । 1977 में फिल्म 'आईना' के बाद मुमताज ने मयूर माधवानी से शादी कर ली थी ।