{"_id":"5bbc5f76867a55286b34060e","slug":"actress-navneet-nishan-sued-alok-nath-for-rs-1-crore-in-1994","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलोक नाथ ने किया था नवनीत निशान का भी हैरेसमेंट, बदले में एक्ट्रेस ने ठोका था 1 करोड़ का मुकदमा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलोक नाथ ने किया था नवनीत निशान का भी हैरेसमेंट, बदले में एक्ट्रेस ने ठोका था 1 करोड़ का मुकदमा
Tue, 09 Oct 2018 01:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alok nath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पॉपुलर सीरियल 'तारा' की राइटर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने जैसे ही 'संस्कारी' शब्द का इस्तेमाल करते हुए अपने साथ हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट का जिक्र किया। आरोप सीधे बाबूजी के नाम से फेमस आलोक नाथ पर लगे। विनता नंदा ने सोशल मीडिया पर सारी आपबीती सुनाई। इन्हीं आरोपों के बीच टीवी शो 'तारा' की लीड एक्ट्रेस नवनीत निशान का पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है।
2 of 5
navneet
इस इंटरव्यू में उन्होंने लीड एक्टर पर शराबी होने के आरोप लगाए थे। नवनीत का 1994 का इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक उन्होंने आलोक नाथ पर 1 करोड़ रुपए का मुकदमा ठोका था। दरअसल एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में 'तारा' के लीड एक्टर आलोक नाथ ने नवनीत को ड्रग यूजर कहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए नवनीत ने आलोक नाथ पर मुकदमा ठोका था।
3 of 5
navneet
जब एक्ट्रेस ने मुझसे शिकायत की तो मैंने आलोक नाथ को शो से बाहर निकालने का फैसला लिया। हमें उसके साथ एक आखिरी शॉट की जरूरत और उसके बाद उसे शो से बाहर करने का प्लान था। लेकिन इस सब की जानकारी आलोक को हो गई और वो सेट पर शराब पीकर आया। शूटिंग शुरू हुई और जैसे ही कैमरा रोल हुआ तो वह हमारी लीड एक्ट्रेस के साथ बहुत क्रूरता से पेश आया, तब नवनीत ने उसे थप्पड़ जड़ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलोक नाथ
उस वक्त नवनीत का आलोक नाथ की पत्नी और शो की कॉस्ट्यूम कोआॉर्डिनेटर से भी झगड़ा हुआ था। नवनीत का कहना था कि ड्रग यूजर होने के आरोप पूरी तरह झूठे हैं। उन्होंने कहा था, मैं आठ सालों की कड़ी मेहनत से आज इस मुकाम पर पहुंची हूं, मैं नहीं चाहती कि कोई बेवकूफ शराबी ये सब बर्बाद कर दे। इसके बाद नवनीत ने आलोक नाथ के साथ काम करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
आलोक नाथ
बॉलीवुड में आलोक नाथ की छवि आदर्शवान व्यक्ति की है। वह ज्यादातर पिता का रोल निभाते हुए परदे पर देखे गए लेकिन अब उन पर भी यौन शोषण का आरोप लगा है। हालांकि इस पर आलोक नाथ का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा है- 'मैं विंटा को अच्छे से जानता हूं। इस समय इस मामले पर मैं चुप ही रहना चाहूंगा। उन्हें अपने विचार रखने का पूरा हक है। समय आने पर सही बात अपने आप सामने आ जाएगी। अभी इस बात को पचाने की कोशिश कर रहा हूं। बाद में इस पर कुछ कहूंगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।