{"_id":"5b1102a04f1c1baf6e8b5b1d","slug":"actress-nayanthara-and-yogi-babu-song-goes-viral-in-youtube-1-crore-views","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नयनतारा के इश्क में कुछ ऐसे दीवाना हुआ यह शख्स, 1 करोड़ से ज्यादा देखा गया ये वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नयनतारा के इश्क में कुछ ऐसे दीवाना हुआ यह शख्स, 1 करोड़ से ज्यादा देखा गया ये वीडियो
Fri, 01 Jun 2018 02:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Nayanthara
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कोलावरी डी' एक ऐसा गाना था जिसने पूरे देश में हंगामा मचा दिया था और एक्टर धनुष को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। एक बार फिर साउथ से ऐसा गाना आया है जो 'कोलावरी डी' को जबरदस्त तरीके से टक्कर दे रहा है। दक्षिण भारतीय फिल्मों की सुपरस्टार नयनतारा की अगली फिल्म 'कोलामावु कोकिला' (कोको) का गाना 'कल्याणा वायासु' इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
2 of 4
इस तमिल गाने का म्यूजिक और लिरिक्स जितना बेहतरीन हैं, उतना ही जबरदस्त इसकी सिनेमाटोग्राफी है जो बार-बार इस गाने को देखने के लिए मजबूर करता है। 16 मई 2018 को रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ 38 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।नयनतारा इस गाने में गांव की लड़की के अंदाज में नजर आ रही हैं। वह बहुत ही सिम्पल स्टाइल में दिख रही हैं।
3 of 4
इस गाने में योगी बाबू नयनतारा को इम्प्रेस करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं और वह इसके लिए कई तरीके भी आजमाते हैं। आपको बता दें कि योगी बाबू अकसर कॉमेडी रोल में दिखे हैं लेकिन इस गाने में वह हीरो के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फिल्म को लेकर कोई डिटेल्स रिलीज नहीं की गई है लेकिन योगी बाबू और नयनतारा की इस गाने में केमिस्ट्री भी खूब जम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Nayanthara
योगी बाबू नयनतारा को इस गाने में बता रहे हैं कि उनके घर वाले शादी के लिए दबाव डाल रहे हैं क्योंकि उनकी शादी की उम्र हो चुकी है लेकिन वह हर बार यह कर टाल जाते हैं कि अभी तक सही लड़की मिली नहीं है। योगी क्रिकेट से लेकर पटाखे फोड़ने तक सब कुछ आजमाता है और नयनतारा को इम्प्रेस करने की कोशिश करता है। देखें वीडियो-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।