फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actress: कई साल से अभिनय से दूर हैं ये टीवी अभिनेत्रियां, काम न मिलने पर ऐसे चला रही हैं घर का खर्चा

Tue, 31 Oct 2023 04:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 31 Oct 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
actress not getting work earning from Vlogging Debina Bonnerjee Ratan Rajput sambhavna seth Mohena Rati Pandey
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों टीवी इंडस्ट्री के सितारों की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड सितारों से कम नहीं है। अपनी दमदार अभिनय के दम पर इन सितारों ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। टीवी की दुनिया में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अदाकारी और खूबसूरती में बॉलीवुड की हसीनाओं को मात देती हैं। वहीं, कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जो कई साल से बेरोजगार हैं। मेकर्स और प्रोड्यूसर ने उन्हें कोई ऑफर नहीं दे रहे हैं। ऐसे में ये अभिनेत्रियां एक्टिंग नहीं, बल्कि व्लॉग और यूट्यूब के जरिए कमाई कर रही हैं। चलिए जानते हैं कि एक्टिंग से दूर रहकर ये अभिनेत्रियां अपने घर का खर्चा कैसे चला रही हैं।

 
actress not getting work earning from Vlogging Debina Bonnerjee Ratan Rajput sambhavna seth Mohena Rati Pandey
देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

देबिना बनर्जी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम देबिना बनर्जी का है। अभिनेत्री ने 'रामायण' में 'सीता' का किरदार निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन पिछले तीन-चार साल से वह टीवी की दुनिया से गायब हैं। मगर इसके बावजूद भी देबिना लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभिनेत्री अपने व्लॉग के जरिए यूट्यूब से कमाई करती हैं। इसके अलावा फैशन और किड ब्रांड एंडोर्स से भी वह लाखों रुपये की कमाई कर रही हैं।

actress not getting work earning from Vlogging Debina Bonnerjee Ratan Rajput sambhavna seth Mohena Rati Pandey
रति पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
रति पांडे
'हिटलर दीदी' फेम रति पांडे टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री 'शादी मुबारक', 'देवी आदि पराशक्ति' जैसी टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। मगर पिछले तीन साल से किसी भी शो में नजर नहीं आई हैं। रति डायरीज नाम का व्लॉग शुरू किया और इसके जरिए ही कमाई कर रही है। वह अक्सर घूमने-फिरने और अपनी निजी जिंदगी के अनुभव साझा करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
actress not getting work earning from Vlogging Debina Bonnerjee Ratan Rajput sambhavna seth Mohena Rati Pandey
मोहेना - फोटो : सोशल मीडिया

मोहेना कुमारी सिंह
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुई मोहेना कुमारी सिंह भी इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। अभिनेत्री 'डांस इंडिया डांस सीजन 3', 'कुबुल है', 'गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस' जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री साल 2019 में 'खतरा खतरा खतरा' में दिखी थीं। इसके बाद वह टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। एक अदाकारा होने के साथ-साथ वह रीवा की राजकुमारी भी हैं। बता दें कि वह मोहेना व्लॉग्स नाम का यूट्यूब चैनल चलाती हैं।

विज्ञापन
actress not getting work earning from Vlogging Debina Bonnerjee Ratan Rajput sambhavna seth Mohena Rati Pandey
रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

रतन राजपूत
अभिनेत्री रतन राजपूत का नाम टीवी की बेहतरीन हसीनाओं की लिस्ट में शुमार है। अभिनेत्री 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो', 'संतोषी मां', 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकीं है, लेकिन कुछ सालों किसी भी शो का ऑफर नहीं मिला है। एक्ट्रेस व्लॉगिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। रतन यूट्यूब विज्ञापनों के जरिए भी लाखों कमा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed