फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Deol: सनी देओल के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, अब अब्बास मस्तान की फिल्म से मचाएंगे धमाल

Tue, 31 Oct 2023 04:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 31 Oct 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
Gadar 2 Actor Sunny Deol to work with Abbas Mustan for action thriller post as per Report
सनी देओल - फोटो : social media

गदर 2 की अपार सफलता के बाद सनी देओल के किस्मत के सितारे बुलंदियों पर हैं। इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर हो जाने के बाद से ही अभिनेता के पास फिल्मों की लाइन लग गई है। हर बड़ा निर्माता उनके साथ काम करना चाहता है। सनी भी इन दिनों लगातार फिल्मों की स्क्रिप्ट पर रहे हैं। हालांकि, चयन में वह समय ले रहे हैं, क्योंकि वह दर्शकों को अच्छा कंटेंट देने पर पूरा फोकस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं।


Karwa Chauth 2023: करवाचौथ का व्रत नहीं रखती हैं ये अभिनेत्रियां, सबके पास हैं अपने-अपने तर्क

Gadar 2 Actor Sunny Deol to work with Abbas Mustan for action thriller post as per Report
अब्बास-मस्तान, सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अभिनेता के आगामी फिल्मों को लेकर एक बड़ी जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सनी ने अब्बास-मस्तान के साथ एक एक्शन थ्रिलर साइन की है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता, राजकुमार संतोषी की 'लाहौर 1947' की शूटिंग खत्म करने के बाद अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में काम करेंगे।

Gadar 2 Actor Sunny Deol to work with Abbas Mustan for action thriller post as per Report
'गदर 2' में सनी देओल - फोटो : social media

रिपोर्ट की मानें तो वे कुछ समय से बातचीत कर रहे हैं और आखिरकार चीजें सही दिशा में नजर आ रही हैं। बता दें कि अब्बास-मस्तान अपनी थ्रिलर फिल्मों के लिए काफी मशहूर हैं। उनकी फिल्मों में दिमाग घुमा देने वाले ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सनी की फिल्म को देखर भी दर्शक कुछ ऐसा ही अनुभव करेंंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 Actor Sunny Deol to work with Abbas Mustan for action thriller post as per Report
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक इस एक्शन थ्रिलर को बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी चल रही है। इसके 2024 की पहली तिमाही में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। फिल्म में सनी के अलावा चार और अनुभवी कलाकार होंगे और फिलहाल कास्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। फिल्म का निर्माण विशाल राणा करेंगे और उम्मीद है कि यह अगले साल के अंत तक रिलीज होगी। यह पहली बार होगा कि निर्देशक जोड़ी सनी के साथ काम करेगी।

विज्ञापन
Gadar 2 Actor Sunny Deol to work with Abbas Mustan for action thriller post as per Report
बॉबी देओल-करण जौहर-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अब्बास मस्तान  बॉबी देओल के साथ 'अजनबी', 'हमराज', प्लेयर्स' और 'रेस 3' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। गौरतलब है कि सनी और बॉबी इस गुरुवार को 'कॉफी विद करण' में एक साथ नजर आने वाले हैं। आगामी एपिसोड में दोनों भाई अपनी सफलता की कहानियों, इंडस्ट्री में अपने बुरे दौर, अपने संघर्षों के अलावा और भी कई चीजों पर चर्चा करेंगे। हाल ही में इसका टीजर भी जारी किया गया था, जिसके देखकर दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। 
Karwa Chauth 2023: इन फिल्मों में खूबसूरती से मनाया गया करवाचौथ का पर्व, दिखा पति-पत्नी के प्यार का रंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed