फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

November 2023 Hollywood: नवंबर में महिला किरदारों के कंधे पर मार्वल्स की बंदूक, जानिए बाकी फिल्मों के बारे में

Tue, 31 Oct 2023 02:12 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 31 Oct 2023 02:12 PM IST
विज्ञापन
The Marvels to Hunger Games Next Goal Wins these Hollywood movies going to release in November 2023
नवंबर में दस्तक देंगी ये हॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

अक्तूबर महीने में हॉलीवुड आठ फिल्में रिलीज हुई।  'द एक्सोरसिस्ट:बिलीवर', 'फो', 'डंब  मनी', ‘पॉ पेट्रोल: द माइटी मूवी', 'किलर ऑफ द फ्लावर मून,' 'बुचर्स क्रॉसिंग',  'फ्रीलांस' और  'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज' शामिल रहीं। नवम्बर महीने में रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मों की तादाद अक्तूबर महीने की अपेक्षा आधा है। इस महीने सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ से पहले पहले मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म ‘द मार्वल्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आइए जानते हैं नवम्बर महीने में रिलीज होने वाली हॉलीवुड की प्रमुख फिल्मों के बारे में...

The Marvels to Hunger Games Next Goal Wins these Hollywood movies going to release in November 2023
द मार्वल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

द मार्वल्स (10 नवम्बर 2023)
अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज के दो दिन पहले मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'द मार्वल्स' रिलीज हो रही है। यह फिल्म मार्वल सिनेमैटिक में 33वीं फिल्म है। जिसका निर्देशन निया डाकोस्टा ने किया है। इस फिल्म में डेनवर, रामब्यू और कमला एक टीम बनाती  हैं और अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए एक-दूसरे के साथ स्थानों की अदला-बदली  शुरू करती हैं। इसमें ब्री लार्सन ने कैरल डेनवर का किरदार, टेयोना पैरिस ने मोनिका रामब्यू और इमान वेल्लानी ने कमला खान का किरदार निभाया है।

The Marvels to Hunger Games Next Goal Wins these Hollywood movies going to release in November 2023
हंगर गेम्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हंगर गेम्स: द बैलाड ऑफ सोंगबर्ड्स एंड स्नेक्स (17 नवंबर 2023)
फिल्म 'हंगर गेम्स: द बैलाड ऑफ सोंगबर्ड्स एंड स्नेक्स' डायस्टोपियन साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन फ्रांसिस लॉरेंस ने किया है। यह फिल्म सुजैन कोलिन्स के उपन्यास ‘द बैलाड ऑफ सॉन्गबर्ड्स एंड स्नेक्स’ पर आधारित है। यह फिल्म 'द हंगर गेम्स' की पांचवी सीरीज है, जिसमें  टॉम ब्लिथ, राचेल जेगलर, पीटर डिंकलेज, हंटर शेफर, जोश एंड्रेस रिवेरा, जेसन श्वार्टजमैन और वियोला डेविस जैसे कलाकारों की मुख्य भूमिकाएं है। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज फिल्म 'द हंगर गेम्स' की प्रीक्वल है जिसमें फिल्म की कहानी 64 साल के पहले के घटनाक्रम पर आधरित है।
Sunny Deol: सनी देओल ने बताई पत्नी पूजा के लाइमलाइट से दूर रहने की वजह, बोले- वह जानबूझकर ऐसा करती हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
The Marvels to Hunger Games Next Goal Wins these Hollywood movies going to release in November 2023
नेक्स्ट गोल विन्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेक्स्ट गोल विन्स (17 नवम्बर 2023)
फिल्म 'नेक्स्ट गोल विन्स' स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन तायका वेटिटी ने किया है। यह फिल्म मेंमाइक ब्रेट और स्टीव जैमिसन की इसी नाम की डॉक्यूमेंट्री पर आधारित है। इस फिल्म में डच अमेरिकी कोच थॉमस रॉन्गेन के अमेरिकी समोआ राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का नेतृत्व करने के प्रयासों के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में ऑस्कर काइटली , कैमाना, डेविड फेन, राचेल हाउस, बेउला कोएले, विल अर्नेट और एलिजाबेथ मॉस की मुख्य भूमिकाएं हैं।
Jackie Shroff: वर्षों बाद पुराने दोस्तों संग इस फिल्म में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ, बोले- कॉलेज रीयूनियन जैसा लगा

विज्ञापन
The Marvels to Hunger Games Next Goal Wins these Hollywood movies going to release in November 2023
विश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विश (22 नवम्बर 2023)
फिल्म 'विश' एनिमेटेड म्यूजिकल  फंतासी फिल्म है जिसका निर्माण वॉल्ट डिज्नी एनीमेशन स्टूडियो ने किया है। क्रिस बक और फॉन वीरासुन्थोर्न के निर्देशन में बनी फिल्म की कहानी आशा (डीबोस) नाम की 17 वर्षीय लड़की की है, जब उसे रोसास साम्राज्य में अंधेरा महसूस होता है तब वह सितारों से एक रोशनी के लिए भावुक गुहार लगाती है।
Karva Chauth 2023: पहली बार करवा चौथ मनाएंगी ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में कियारा से लेकर परिणीति तक का नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed