{"_id":"5e76fb5d8ebc3e76b3252b70","slug":"actress-pallavi-joshi-statement-about-coronavirus-and-said-stay-in-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: पल्लवी जोशी का देश के नागरिकों के नाम संदेश, \"ये दुश्मन डरा रहा है, हम हरा देंगे\"","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Coronavirus: पल्लवी जोशी का देश के नागरिकों के नाम संदेश, "ये दुश्मन डरा रहा है, हम हरा देंगे"
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Pallavi Joshi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस को लेकर हर बॉलीवुड सितारे अपने तरीके से लोगों से सुरक्षित रहने की गुजारिश कर रहे हैं। सभी स्टार्स ने खुद को अपने घर में बंद कर लिया है और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं। वहीं सरकार भी कोविड 19 से निपटने के भरसक प्रयास कर रही है। इस बीच अभिनेत्री पल्लवी जोशी का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने देशवासियों को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जागरूक किया है।
2 of 5
Pallavi Joshi
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू में पल्लवी ने कहा, "फिलहाल भारत पर पूरी दुनिया की नजर है। इनमें इटली और अमेरिका जैसे विश्व के प्रभावशाली देश शामिल हैं। इनमें चीन और ईरान भी हैं। वे सभी देख रहे हैं कि क्या भारत इतना सक्षम है कि वो अपने नागरिकों के जीवन, स्वास्थ्य को बचाने के साथ ही अर्थव्यवस्था को संभाल पाता है या नहीं।"
3 of 5
Pallavi Joshi
- फोटो : amar ujala
"क्या विस्फोट (संकट) की संभावना को देखते हुए, एक देश के तौर पर हम बहुत स्मार्ट, मजबूत, दयालु और जिम्मेदार हैं किं इस आम दुश्मन से लड़ सकें? यह दुश्मन पूरी दुनिया में डर फैला रहा है। हमारे पास एक मौका है कि हम दुनिया को दिखा सकें कि हम युवा, और एकजुट देश हैं और हम इससे लड़ सकते हैं। अपना योगदान दें। सामाजिक दूरी बनाए रखें।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Coronavirus in World Live Updates
- फोटो : PTI
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघर तो पहले ही एहतियात के तौर पर बंद कर दिए गए थे। इसके अलावा कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है और शूटिंग भी कैंसिल कर दी गई है। आम हो या खास हर किसी को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Amar Ujala
बता दें कि कोरोना वायरस से लड़ने के किए भारत हर संभव कोशिश कर रहा है। अब तक भारत में 280 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में भारत के कई राज्यों को लॉक डाउन कर दिया गया है। वहीं कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च यानी आज जनता कर्फ्यू लगाया है। इसके तहत पीएम मोदी ने देश की जनता से सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक घर से ना निकलने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।