फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: बॉलीवुड अभिनेत्री का पीएम मोदी पर तंज, लिखा- 'डोनाल्ड ट्रंप के लिए 120 करोड़ का खर्चा और'

Sun, 22 Mar 2020 10:34 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 22 Mar 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Nagma tweet to Pm Narendra modi connected to Coronavirus and Donald Trump
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पूरे विश्व में हाल फिलहाल कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप देखने को मिल रहा है। आम लोगों से सितारों तक और राजनेताओं से लेकर खिलाड़ी तक, सभी पर कोरोना वायरस का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सितारे अपनी अपनी राय भी रख रही हैं। लेकिन इस बीच एक अभिनेत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर ही तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है।



Bollywood Actress Nagma tweet to Pm Narendra modi connected to Coronavirus and Donald Trump
Nagma

बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट किया। नगमा ने इस ट्वीट में पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कोरोना वायरस और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक का जिक्र किया है। नगमा ने ट्वीट में लिखा, 'डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लिए 120 करोड़ का खर्चा और कोरोनावायरस के लिए  सिर्फ ताली और थाली 1 दिल को कितनी बार जीतोगे मोदी जी।'

Bollywood Actress Nagma tweet to Pm Narendra modi connected to Coronavirus and Donald Trump
Nagma

नगमा के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कोई नगमा के इस ट्वीट का समर्थन कर रहा है तो वहीं कई यूजर्स नगमा को ऐसे ट्वीट के लिए ट्रोल कर रहा हैं। वैसे बता दें कि नगमा के अलावा भी कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर अपनी राय रखी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Nagma tweet to Pm Narendra modi connected to Coronavirus and Donald Trump
अमिताभ, आलिया, अनिल और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अब तक कोरोना वायरस के 300 से अधिक संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अभी तक कुल चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में आम लोगों को पीएम मोदी ने घर पर ही रहने की सलाह दी है। वहीं अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना जैसै कई सितारे भी अपने फैंस को सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Together we can and we will fight this! #WarAgainstVirus @cmomaharashtra_ For more info please follow :- @CMOMaharashtra @mybmc on Twitter.

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty) on

विज्ञापन
Bollywood Actress Nagma tweet to Pm Narendra modi connected to Coronavirus and Donald Trump
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कोरोना वायरस का बड़ा असर सिनेमा पर देखने को मिल रहा है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक पर कार्यक्रमों और फिल्मों पर इसका प्रकोप दिख रहा है। कान्स और आईफा जैसे बड़े कार्यक्रम जहां टाल दिए गए हैं तो वहीं सूर्यवंशी, जेम्स बॉन्ड नो टाइम टू डाई, फास्ट एंड फ्यूरियस 9 जैसी फिल्मों की रिलीजिंग डेट भी बदली गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed