अभिनेत्री पायल घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाने के बाद अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है। उन्होंने मुंबई पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस मामले में राष्ट्रपति कोविंद से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। पायल ने अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है।
पायल घोष ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखा पत्र, मुंबई पुलिस पर लगाया आरोप
सोमवार को पायल घोष ने इस पत्र को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया। इस पत्र में लिखा है, 'आदरणीय महोदय, मैं पीड़िता हूं और मैंने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने मुझे फिल्म उद्योग में काम देने के बहाने अपने घर पर बुलाया और उसके बाद उसने मेरे साथ जघन्य अपराध किया। मैंने 22/09/2020 को शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक जांच में कोई प्रगति नहीं हुई है।'
पत्र में आगे लिखा है, 'आरोपी बेहद प्रभावशाली व्यक्ति है और इसलिए पुलिसकर्मी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं। अगर यह अपराध किसी गरीब व्यक्ति ने किया होता, तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता। मैं न्याय पाने के लिए हाथ जोड़कर हर दरवाजा खटखटा रही हूं। आपसे अनुरोध है कि कृपया मेरे मामले में हस्तक्षेप करें और मुझे न्याय दिलाने में मेरी मदद करें।'
This is my letter to the Hon'ble president of India @rashtrapatibhvn Justice is getting delayed and it might just as well be denied @PMOIndia pic.twitter.com/8mwCV6STpK
इससे पहले पायल घोष ने पीएम मोदी, पीएमओ और महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को टैग करते हुए ट्वीट किया था। इस ट्वीट में पायल ने लिखा, 'ये माफिया गैंग मुझे मार डालेंगे सर और रेखा शर्मा मैम और मेरी मौत को सुसाइड या कुछ और बता डालेंगे।'
इस ट्वीट के कुछ घंटे बाद पायल घोष ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी, पीएमओ, गृह मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया। इसमें पायल ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि वे सुशांत की तरह मेरे मरने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई है और मेरी मौत बॉलीवुड के अन्य अभिनेताओं की तरह एक रहस्य बन जाएगी।'
Bigg Boss 14: नॉमिनेशन में सीनियर्स ने पलटा गेम, यह सदस्य हुआ बेघर

कमेंट
कमेंट X