सब्सक्राइब करें

तलाक के बाद टूट चुकी अर्चना पूरन सिंह को मिला था परमीत सेठी का सहारा, रात के 11 बजे पहुंच गए थे शादी करने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 13 Oct 2020 03:36 AM IST
विज्ञापन
Parmeet Sethi Birthday special Know his love story with Archana Puran Singh
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी - फोटो : instagram

अभिनेता और निर्देशक परमीत सेठी का जन्म 14 अक्तूबर 1961 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से की थी। फिल्मों के अलावा परमीत टेलीविजन पर भी नजर आए। उन्होंने फिल्म बदमाश कंपनी का भी निर्देशन किया। परमीत ने अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह के शादी रचाई। दोनों की शादी का किस्सा बहुत मशहूर है।

Trending Videos
Parmeet Sethi Birthday special Know his love story with Archana Puran Singh
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी - फोटो : File Photo

अर्चना पूरन सिंह की पहली शादी टूटने के बाद उनका प्यार से भरोसा उठ गया था। लेकिन परमीत ने उनके दिल में ऐसी दस्तक दी कि अर्चना का दिल पिघल गया। दोनों की लव स्टोरी एक इवेंट के दौरान शुरू हुई थी। अर्चना, परमीत के गुड लुक्स पर दिल हार बैठीं तो वहीं परमीत उनकी सुंदरता और विचारों की स्पष्टता पर दिल दे बैठे। एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद परमीत और अर्चना ने लिव-इन रिलेशनशिप रहने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parmeet Sethi Birthday special Know his love story with Archana Puran Singh
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी - फोटो : instagram

अपनी शादी का किस्सा साझा करते हुए परमीत ने द कपिल शर्मा शो में बताया था, 'हमने रात को 11 बजे एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया और हम सीधे पंडित जी को खोजने निकल पड़े। करीब 12 बजे हमें पंडित जी मिले जिन्होंने हमसे पूछा कि क्या हम भाग कर शादी कर रहे हैं और लड़की बालिग तो है ना? इस पर मैंने जवाब दिया कि मेरे से ज्यादा बालिग है लड़की! तब पंडित जी ने कहा कि ऐसे नहीं होती शादी। मुहूर्त निकलेगा फिर होगी। हमने उसी रात उन्हें पैसे दिए और अगली सुबह 11 बजे हमारी शादी हो गई।'

Parmeet Sethi Birthday special Know his love story with Archana Puran Singh
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी - फोटो : instagram

अर्चना और परमीत की जोड़ी ऑनस्क्रीन भी कुछ फिल्मों और टीवी शोज में नजर आई। दर्शकों ने भी इनकी जोड़ी को पसंद किया। वहीं शादी के एक लंबे अर्से बाद भी दोनों के बीच का प्यार और तकरार जारी है। दोनों जितना एक दूसरे से प्यार करते हैं, उतनी ही नोंकझोंक भी दोनों के बीच देखने को मिलती है। अपने शुरुआती वक्त को याद करते हुए एक इंटरव्यू में अर्चना ने कहा था कि परमीत ने उन्हें प्रपोज किया था और उन्होंने (अर्चना) ने हां कह दिया। इसके बाद से आज तक दोनों साथ हैं। 

विज्ञापन
Parmeet Sethi Birthday special Know his love story with Archana Puran Singh
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : instagram

अर्चना पूरन सिंह का नाम उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है, जिन्होंने कई फिल्मों में छोटे छोटे किरदारों से ही अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया। जान की कसम, आग का गोला, लड़ाई, आशिक आवारा, राजा हिन्दुस्तानी, कुछ कुछ होता है, मेला, मोहब्बतें और किक सहित कई फिल्मों में अर्चना ने अपने अभिनय का हुनर दिखाया और दर्शकों का दिल जीता। वहीं दूसरी ओर परमीत सेठी ने भी अपने अभिनय के दम पर ही छोटे छोटे किरदारों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी और आज भी अपना हुनर दिखा रहे हैं। बता दें कि परमीत और अर्चना अब भी मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं और अपने काम से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

भोजपुरी गानों में अश्लीलता के खिलाफ एक्शन की तैयारी, संसद में मुद्दा उठाएंगे रवि किशन
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed