सब्सक्राइब करें

भोजपुरी गानों में अश्लीलता के खिलाफ एक्शन की तैयारी, संसद में मुद्दा उठाएंगे रवि किशन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 13 Oct 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
BJP MP ravi kishan will raise issue of vulgarity in bhojpuri songs in parliament
सदर सांसद रवि किशन।(file) - फोटो : अमर उजाला।

भोजपुरी गानों में बढ़ती अश्लीलता और फूहड़ता को लेकर कई लोग शिकायत कर चुके हैं। इन दिनों भोजपुरी में ऐसे गानों को बहार आई हुई है जो इस भाषा की संस्कृति पर सीधे चोट करती है। तमाम शिकायतों के बाद भी इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता। लेकिन अब अभिनेता से नेता बने भाजपा सांसद रवि किशन इस पर बड़ी चोट देने की तैयारी कर रहे हैं।

Trending Videos
BJP MP ravi kishan will raise issue of vulgarity in bhojpuri songs in parliament
रवि किशन - फोटो : ANI

रवि किशन खुद भी भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ने कहा कि कुछ लोग भोजपुरी गानों में अश्लीलता का इस्तेमाल कर भाषा की छवि धूमिल कर रहे हैं इसलिए अब वो इस मामले को संसद में उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP ravi kishan will raise issue of vulgarity in bhojpuri songs in parliament
रवि किशन - फोटो : instagram/ravikishann

रवि किशन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'भोजपुरी एक हजार साल पुरानी भाषा है और यह इसे 25 करोड़ लोग बोलते हैं। कुछ लोग भोजपुरी गानों में अश्लीलता का इस्तेमाल कर इस भाषा की छवि धूमिल कर रहे हैं। मैं इसके खिलाफ संसद में कड़े कानून की मांग करूंगा और विशेष रूप से भोजपुरी भाषा के लिए उत्तर प्रदेश में सेंसर बोर्ड गठित करने के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा करूंगा।'

BJP MP ravi kishan will raise issue of vulgarity in bhojpuri songs in parliament
रवि किशन - फोटो : pti

इससे पहले रवि किशन ने पड़ोसी देशों से मादक पदार्थों (ड्रग) की तस्करी और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों की ओर से इसके सेवन को लेकर एनसीबी की ओर से की जा रही जांच का मुद्दा लोकसभा में उठाया था और इस दिशा में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
BJP MP ravi kishan will raise issue of vulgarity in bhojpuri songs in parliament
रवि किशन-जया बच्चन - फोटो : ANI

रवि किशन के इस बयान के बाद काफी बवाल हुआ था। संसद में जया बच्चन ने उन पर थाली में छेद करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी रवि किशन के बयान की निंदा की थी।

सुशांत केस: करण जौहर और एकता कपूर समेत सात हस्तियों को नोटिस, कोर्ट में हाजिर होने का आदेश
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed