हिंदी सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी मौत काफी दुखद ढंग से हुई हैं। इस लिस्ट में दिव्या भारती, परवीन बाबी के अलावा अभिनेत्री प्रिया राजवंश का नाम भी शामिल जय है। प्रिया राजवंश ने हकीकत, हीर रांझा, हिंदुस्तान की कसम जैसी फिल्मों में काम किया है। प्रिया राजवंश की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। प्रिया के फिल्मी करियर की शुरुआत जहां बेहद शानदार हुई थी, वहीं उनका अंत बेहद खौफनाक हुआ था। 27 मार्च 2000 को प्रिया की हत्या कर दी गई थी।
प्रॉपर्टी के लिए हुई थी इस खूबसूरत अभिनेत्री की हत्या, प्रेमी के बेटों ने नौकर-नौकरानी के साथ रची थी साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब वह 22 साल की थीं और लंदन में थीं तब वहीं एक फोटोग्राफर द्वारा खींची गई फोटो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंच गई। यहां जब उनकी तस्वीर जाने माने फिल्ममेकर ठाकुर रणबीर सिंह तक पहुंची, जिन्होंने डायरेक्टर चेतन आनंद से उनकी मुलाकात करवाई, जो कि देव आनंद के भाई थे। चेतन ने साल 1964 में उन्हें फिल्म हकीकत में कास्ट किया जो कि हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने छह फिल्मों में काम किया जो कि सभी चेतन आनंद ने डायरेक्ट की थीं।
साल 1997 में चेतन का निधन हो गया और बाद में उनकी वसीहत में पता चला कि उन्होंने अपनी आधी से ज्यादा जायदाद प्रिया के नाम कर दी थी। चेतन के दोनों बेटे वसीयत में प्रिया की भागीदारी से नाराज हुए। इस बात को लेकर घर में बहुत झगड़ा भी हुआ। उन्हें लगता था कि प्रिया उनके परिवार का हिस्सा नहीं है ऐसे में वसीयत में उन्हें हिस्सा नहीं देना चाहिए था।

कमेंट
कमेंट X