सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी फिल्मों और वेकेशन से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हालांकि कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन ने सभी को घर पर बैठने में मजबूर कर दिया है। ये ही वजह है कि ज्यादातर सितारे घर में ही वक्त बिता रहे हैं। वहीं कई सितारे किसी ना किसी वजह से घर के बाहर स्पॉट हो रहें हैं। हाल ही में सारा अली खान भी एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान सारा के साथ ऐसी हरकत हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एयरपोर्ट पर फैन की इस हरकत से गुस्से में आ गईं सारा अली खान, डांटते हुए पूछा- ये क्या कर रहे हो?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सारा अली खान एयरपोर्ट पर फेस शील्ड और मास्क लगाएं जा रहीं थीं। इस दौरान उनके पास एक फैन आ गया। शख्स ने बताया कि वो सारा के साथ तस्वीर खिंचवाना चाहता है, लेकिन उनके पास जाते ही उसने अपना मास्क उतार दिया।
कोरोना काल में शख्स के मास्क उतारने पर सारा बुरी तरह नाराज हो गईं और फैन से पूछा, 'ये क्या कर रहे हो? इसके बाद वो हाथ जोड़कर फैन को समझाने लगीं कि,'ऐसा मत करो'। इसके बाद सारा पैपराजी को थैंक्यू कहते हुए अपनी गाड़ी में बैठ गईं।
अब सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि इन दिनों कई सितारों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान जहां कई फैंस सितारों से कोरोना काल में घूमने के चलते नाराज नजर आए तो वहीं कई ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने पसंदीदा सितारों के साथ एयरपोर्ट पर तस्वीर खिंचवाई।
बात करें सारा अली खान की तो बहुत से लोग उनसे काफी नाराज नजर आ रहे हैं। दरअसल कोरोना में सारा काफी लंबे समय से यात्रा कर रही हैं। कुछ दिनों पहले वो कश्मीर वेकेशन पर गई थीं। वहीं वो दूसरे सितारों की तरह मालदीव जाने को लेकर भी काफी ट्रोल हुई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आईं थीं। वहीं बहुत जल्द वो अक्षय कुमार और धनुष के साथ 'अतरंगी रे' में भी नजर आएंगी।

कमेंट
कमेंट X