जैकलिन फर्नांडीस ने हाल ही में अपने नए अपार्टमेंट के खूबसूरत वीडियो को यूट्यूब अकाउंट पर पोस्ट किया है। आपको बता दें कि ये वही अपार्टमेंट है जिसमें कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा रहा करती थीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंदर से उनका ये नया अपार्टमेंट काफी सुंदर दिख रहा है। जैकलिन हाल ही में मुंबई के जुहू इलाके में शिफ्ट हुई हैं। गौरतलब बात है कि जैकलिन द्वारा रेंट पर लिए गए इस अपार्टमेंट में प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के दिनों में रहा करती थीं। वहीं अब इसमें जैकलिन रहती हैं।
तस्वीरें: अंदर से बेहद खूबसूरत है प्रियंका चोपड़ा का मुंबई वाला घर, जैकलिन फर्नांडीस को दिया है रेंट पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में देखा जा सकता है उनका ये अपार्टमेंट काफी बड़ा है। इसमें कई तरह की विशेषताएं भी हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैकलिन अपने कैमरे के साथ एक वर्टिकल गार्डन में जाती हैं, जिसमें कई तरह के पेड़ पौधों को अच्छे से सजाया गया है।
देखें वीडियो
रिपोर्ट की मानें तो ये घर एक कर्मयोग बिल्डिंग में लोकेटेड है। इसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इससे पहले जैकलिन बांद्रा के इलाके में किराए के अपार्टमेंट में रहा करती थीं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अंदर से उनके अपार्टमेंट में रहने लायक काफी बड़ी जगह है। सीलिंग को काफी अनोखे ढंग से डिजाइन किया गया है। स्टोन के कॉलम देखने में काफी स्टनिंग लग रहे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो जैकलिन अपने इस नए अपार्टमेंट के लिए करीब 6.78 लाख रुपये हर महीने किराया देती हैं।
उनके इस अपार्टमेंट में 5 बेड रूम हैं। इसके अलावा वहां से एक खूबसूरत सी व्यू भी देखा जा सकता है। पर्दे पर सलमान खान की राधे फिल्म के एक सॉन्ग में जैकलिन अंतिम बार दिखी थीं। उनकी कई अपकमिंग फिल्में भूत पुलिस, सर्कस, अटैक, बच्चन पांडे और राम सेतु आने वाली हैं। वहीं बात अगर प्रियंका चोपड़ा की करें तो वो इस समय यूके में पति निक जोनस के साथ रह रही हैं।

कमेंट
कमेंट X