फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rattan Bai: काजोल की परनानी रतन बाई थीं बेहतरीन गायिका, अभिनय में भी दिखाया दम, दिलचस्प है उनका फिल्मी सफर

Sat, 15 Jul 2023 09:02 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 15 Jul 2023 09:02 AM IST
विज्ञापन
Actress Rattan Bai Birthday know unknown facts about the great grandmother of kajol
रतन बाई - फोटो : अमर उजाला

आप बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल, रानी मुखर्जी और एक्टर मोहनीश बहल को तो जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप उनकी परनानी रतन बाई के बारे में जानते हैं? शायद नहीं। कोई बात नहीं हम आपको उनके बारे में बताते हैं। रतन बाई भारतीय सिनेमा की शुरुआती अभिनेत्रियों में से एक थीं। वह अभिनेत्री शोभना समर्थ की मां थीं। इतना ही नहीं वह अभिनेत्री नूतन और तनुजा की नानी थीं।

Actress Rattan Bai Birthday know unknown facts about the great grandmother of kajol
रतन बाई - फोटो : सोशल मीडिया

रतन बाई का जन्म 15 जुलाई साल 1890 में हुआ था। उनके पति प्रभाकर शिलौत्री ने अमेरिका से इकोनॉमिक्स में पीएचडी की थी। उन्होंने भारत में ब्रिटिश शासन काल में अपना बैंक शिलौत्री बैंक ऑफ कॉमर्स शुरू किया। इसकी देश में छह ब्रांच थी। रतन बाई के पति को दो साल की कैद भी हुई हो गई थी। दरअसल, उन्हें बैंक के कैश की सुरक्षा के लिए बंदूक का लाइसेंस की जरूरत थी। लेकिन कलेक्शन ने उन्हें देने से मना कर दिया। जिससे नाराज होकर उन्होंने कलेक्टर को तमाचा जड़ दिया। कहते हैं उसके बाद उन्हें तकनीकी मामलों में फंसाकर दो साल के लिए जेल भेज दिया गया था।

Actress Rattan Bai Birthday know unknown facts about the great grandmother of kajol
रतन बाई - फोटो : सोशल मीडिया

पति के जेल जाने के बाद रतन बाई को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्हें आर्थिक तंग से जूझना पड़ा। वह उनके लिए काफी कठिन समय था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और हर मुश्किल का डटकर सामना किया। जेल से निकलने के बाद उनके पति का निधन हो गया था। जिसके बाद उन्होंने ऐसे में उन्हें मुंबई छोड़कर दूसरे शहर में रहने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे 'लापतागंज' फेम अरविंद कुमार, दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Rattan Bai Birthday know unknown facts about the great grandmother of kajol
रतन बाई - फोटो : सोशल मीडिया

जब मूक फिल्मों के बाद जब टॉकीज फिल्मों का समय आया तो रतन बाई ने उनमें गाना शुरू किया। इतना ही नहीं रतन ने खुद गाने भी लिखे। रतन बाई का भजन तेरे पूजन को भगवान, बना मन मंदिर आलीशान आज भी याद किया जाता है। जिसे साल 1936 में रतन बाई ने आई फिल्म ‘भारत की बेटी’ में सुना गया था। इस भजन को रतन बाई ने लिखा और अपनी आवाज भी दी थी।

यह भी पढ़ें:  ‘72 हूरें’ की विफलता ने हिला दिया ‘अजमेर 92’ बनाने वालों का भरोसा, हफ्ते भर आगे खिसकी रिलीज

विज्ञापन
Actress Rattan Bai Birthday know unknown facts about the great grandmother of kajol
रतन बाई - फोटो : सोशल मीडिया

रतन बाई ने कई फिल्मों में अभिनय किया। लेकिन इससे पहले उन्होंने अपनी बेटी शोभना को फिल्मों में एक एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित कर दिया था। रतन बाई ने साल 1939 में मराठी फिल्म स्वराज्याच्या सीमावार से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की मां जीजाबाई का किरदार निभाया था।  इसके अलावा उन्होंने राजरानी मीरा, यहूदी की लड़की, रूप लेखा, हसो हसो ऐ दुनिया वालों, धर्मश्री कृष्ण अर्जुन युद्ध जैसी फिल्मों में काम किया था।

यह भी पढ़ें:  'हर मुश्किल वक्त में पति का साथ देना', बेटी को सुनील ने दी यह सीख, दामाद को भी दी खास सलाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed