सब्सक्राइब करें

सिंदूर लगाकर रेखा पहुंचीं कैमरे के सामने, देखिए गुम हैं किसके प्यार में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 01 Oct 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
actress rekha will seen in family tv serial
रेखा - फोटो : twitter: @Starplus

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री रेखा के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक लंब अर्से बाद रेखा ऑनस्क्रीन नजर आई हैं। हाल ही में एक टीवी शो के प्रोमो में रेखा नजर आईं। वहीं रेखा के सामने आए वीडियो से कयास लगाए जा रहा है कि वो जल्दी ही एक टीवी कार्यक्रम में काम करती नजर आ सकती हैं। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



 

Trending Videos
actress rekha will seen in family tv serial
रेखा - फोटो : twitter: @StarPlus

इस प्रोमो में रेखा अपनी फिल्म 'रामपुर का लक्षण' के सुपहिट गाने 'गुम है किसी के प्यार में दिल' गाती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि इस प्रोमो को देखकर यह बताना मुश्किल है कि रेखा छोटे पर से अभिनय की दुनिया में वापसी करेंगी या नहीं। वीडियो प्रोमो में रेखा मांग में सिंदूर लगाए और गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress rekha will seen in family tv serial
रेखा शर्मा - फोटो : twitter: @StarPlus

रेखा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस इस प्रोमो वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि रेखा हिंदी सिनेमा की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। मुख्य अभिनेत्री के रूप में रेखा आखिरी बार फिल्म 'सुपर नानी' में नजर आईं थीं। फिल्म सुपर नानी 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

actress rekha will seen in family tv serial
रेखा - फोटो : file photo

वहीं बीते दिनों रेखा कोरोना वायरस की वजह से चर्चा में थीं। दरअसल कुछ वक्त पहले रेखा के बंगले का एक सिक्योरिटी गार्ड और दो डोमेस्टिक हेल्पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इन लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद बीएमसी ने मुंबई के बांद्रा स्थित रेखा का बंगला सील कर दिया था। साथ ही रेखा को क्वारंटीन भी कर दिया गया था। रेखा के बंगले को 11 जुलाई को सील किया गया था। 

विज्ञापन
actress rekha will seen in family tv serial
रेखा - फोटो : file photo

वहीं मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो बीएमसी ने जब रेखा से उनका कोविड-19 का टेस्ट करवाने को कहा तो अभिनेत्री ने बीएमसी की ओर से कोविड-19 का टेस्ट करवाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा है कि वह खुद अपना टेस्ट करवाएंगी और रिपोर्ट बीएमसी को सौंपेंगी। इतना ही नहीं मीडिया में ऐसे भी खबरे रहीं थीं कि रेखा ने अपने घर को सेनेटाइज करने से भी बीएमसी को मना कर दिया था, हालांकि बीएमसी ने रेखा के घर के बाहर कंटोनमेंट क्षेत्र का बोर्ड लगा दिया था।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए उनके दोस्त ने शुरू की मुहिम, गांधी जयंती पर करेंगे भूख हड़ताल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed