{"_id":"5aa06b3e4f1c1bff388bbc6b","slug":"actress-richa-chadha-play-malayalam-adult-star-shakeela-role-in-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विद्या बालन के बाद अब ऋचा चड्ढा करेंगी 'प्ले गर्ल्स' का किरदार, दिखेगा बोल्ड अवतार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विद्या बालन के बाद अब ऋचा चड्ढा करेंगी 'प्ले गर्ल्स' का किरदार, दिखेगा बोल्ड अवतार
Thu, 08 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Mar 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विद्या बालन ने 'द डर्टी पिक्चर (2011)' फिल्म में साउथ की बोल्ड एक्ट्रेस सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। जिसे अपार सफलता मिली थी। विद्या के बाद अब ऋचा चड्ढा सिल्क स्मिता की ऑन-स्क्रीन छोटी बहन रह चुकीं एक्ट्रेस शकीला का किरदार बड़े पर्दे पर निभाएंगी। शकीला केरल से हैं और उन्होंने तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाओं की कई अडल्ट फिल्मों में काम किया। बायोपिक में शकीला के 16 वर्ष की आयु में फिल्म-उद्योग में कदम रखने के समय से उनके पूरे जीवन की कहानी को रुहलहे पर्दे पर उतारा जाएगा।
2 of 4
बता दें कि शकीला ने 22-23 साल की उम्र में तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। पहली फिल्म 'प्ले गर्ल्स' में उन्होंने सिल्क स्मिता की छोटी बहन का किरदार निभाया था। शकीला की शुरुआती फिल्मों में से एक को दोबारा रिलीज किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले। एक वक्त शकीला की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि प्रोड्यूसर्स उनपर निर्भर हो गए थे। एक वक्त ऐसा भी आया जब शकीला के पास फिल्मों के ऑफर की कोई कमी नहीं थी और अगले दो सालों तक उनकी डेट बुक थी।
3 of 4
ऋचा के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'यह फिल्म 1990 के दशक से मलयालम सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में से एक, शकीला की कहानी है, जिन्होंने फिल्म जगत में काफी प्रसिद्धि हासिल की। उनके प्रशंसक एशिया भर में फैले थे और उन्होंने एक महिला कलाकार के रूप में धूम मचाई, जो उस दौर में आम बात नहीं थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि शकीला की फिल्में सिर्फ भारत में ही कई भाषाओं में डब नहीं होती थी, बल्कि उन्हें चाइनीज, नेपाली और कई अन्य भाषाओं में भी डब किया जाता था। उन्होंने कहा, 'फिल्म की पटकथा रोमांचक है और इसकी कहानी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। फिल्म की तैयारी जल्द शुरू हो जाएगी और इसकी शूटिंग अप्रैल या मई के अंत में शुरू होगी।
इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे इंद्रजीत लंकेश, पिछले साल हिंसा की शिकाई हुईं दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश के भाई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।