पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लाल दुपट्टे वाली' हीरोइन ने 90 के दशक में दीं कई हिट फिल्में, अब बॉलीवुड से दूर कर रहीं ये काम

Sat, 25 Jan 2020 10:56 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 25 Jan 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
actress ritu shivpuri birthday know where she is now
ritu shivpuri - फोटो : social media

90 के दशक का गाना 'लाल दुपट्टे वाली' तो याद ही होगा । यह गाना चंकी पांडे और एक्ट्रेस रितु शिवपुरी पर फिल्माया गया था । फिल्म का नाम था 'आंखें' । इस फिल्म में गोविंदा लीड रोल में थे । रितु ने उस समय कई हिट फिल्मों में काम किया । लेकिन धीरे-धीरे उनका चार्म फीका पड़ गया और वो फिल्मों से दूर हो गईं । आज रितु अपना 44वां बर्थडे मना रही हैं ।

actress ritu shivpuri birthday know where she is now
रितु शिवपुरी

फिल्म 'आंखें' के बाद रितु शिवपुरी ने कई और फिल्मों में काम किया जिनमें 'हम सब चोर हैं', 'आर या पार', 'भाई भाई', 'हद कर दी आपने', 'लज्जा', 'शक्ति: द पावर' और 'ऐलान' जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि इन फिल्मों में रितु शिवपुरी सपोर्टिंग रोल में ही नजर आईं ।

actress ritu shivpuri birthday know where she is now
रितु शिवपुरी

कुछ सालों तक फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के बाद 2006 में रितु शिवपुरी ने बॉलीवुड छोड़ दिया । जिसके बाद वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में रम गईं। हालांकि इस दौरान उन्होंने फिल्मों में वापसी करने भी कोशिश की, लेकिन उनके पति को पीठ में ट्यूमर था जिसकी वजह से उन्हें उनकी देखभाल में लगना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
actress ritu shivpuri birthday know where she is now
रितु शिवपुरी

साल 2014 में एक इंटरव्यू में रितु ने अपनी वापसी की अटकलों पर कहा था कि जब 2006 में वो पंजाबी फिल्म के लिए 18 से 20 घंटे काम करके घर लौटती थीं तब उनके पति सोते हुए मिलते थे। बकौल रितु "मैं इस बात को लेकर परेशान रहती थी कि करियर के चक्कर में मैं परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रही, मैं लकी हूं कि मेरे पति कोई एक्टर नहीं, वो सीधे सादे हैं औऱ उन्होंने कभी मेरे काम को लेकर शिकायत नहीं की लेकिन ये अपराधबोध मुझ पर इतना हावी हुआ कि मैंने एक्टिंग छोड़कर कुछ साल परिवार के लिए देने का फैसला किया।"

विज्ञापन
actress ritu shivpuri birthday know where she is now
रितु शिवपुरी

रितु फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद ज्वैलरी डिजाइनर के तौर पर काम करने लगीं । रितु अपनी मां सुधा शिवपुरी (क्योंकि सास भी कभी बहू थी की बा) के कदमों पर चलने का सपना देखती हैं । रितु के पिता ओम पुरी भी बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक रहे हैं । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed