पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण धवन की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और कंगना की 'पंगा' पर पहले दिन कौन पड़ा भारी, जानें कलेक्शन

Sat, 25 Jan 2020 09:08 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 25 Jan 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan Street Dancer 3D Kangana Ranaut Panga film first day box office collection
Street Dancer 3D and Panga - फोटो : file photo

बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते एक साथ दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। एक फिल्म कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की 'पंगा' (Panga) तो दूसरी फिल्म वरुण धवन (Varun Dhawan) की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) है। इन दोनों फिल्मों के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके साथ ही फिल्म समीक्षकों ने भी जमकर तारीफ की। ऐसे में पहले दिन के कलेक्शन को देखकर इतना जरूर है कि वरुण की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' पर पहले दिन भारी पड़ती दिखी। 

Varun Dhawan Street Dancer 3D Kangana Ranaut Panga film first day box office collection
Street Dancer 3d - फोटो : amar ujala mumbai

'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म ने पहले दिन करीब 10 से 11 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह फिल्म युवाओं और मुख्य रूप से डांस पर आधारित है। ऐस में उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड में इस फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखा जा सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि रविवार को 26 जनवरी है। यानी की रविवार के अलावा गणतंत्र दिवस की छुट्टी भी है। जिसका इसे पूरा फायदा मिल सकता है। हालांकि सोमवार के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट हो सकती है। 

Varun Dhawan Street Dancer 3D Kangana Ranaut Panga film first day box office collection
street dancer 3d - फोटो : amar ujala mumbai

'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म को भारत में 3700 स्क्रीन्स पर जबकि ओवरसीज में कुल 670 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म का बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा श्रद्धा कपूर नोरा फतेही, वरुण धवन, धर्मेंश येलंडे, पुनीत पाठक, सलमान युसुफ खान और राघव जुयाल हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। रेमो इससे पहले भी डांस पर आधारित फिल्में बना चुके हैं जिसमें 'एबीसीडी' और 'एबीसीडी 2' है। इसी तरजीह पर इसे भी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Street Dancer 3D Kangana Ranaut Panga film first day box office collection
फिल्म पंगा में कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

'स्ट्रीट डांसर 3डी' के अलावा कंगना की फिल्म 'पंगा' रिलीज हुई है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन करीब 2 से 2.50 करोड़ है। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के मुकाबले इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत थोड़ी धीमी है। कंगना की इस फिल्म का कलेक्शन उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'जजमेंटल है क्या' से भी कम है। इसका पहले दिन का कलेक्शन चार करोड़ था। इस फिल्म में कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा, मेघा बर्मन, स्मिता तांबे, नीना गुप्ता, जस्सी गिल हैं। 

विज्ञापन
Varun Dhawan Street Dancer 3D Kangana Ranaut Panga film first day box office collection
फिल्म पंगा का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। इस फिल्म को 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की तुलना में कम स्क्रीन्स मिले हैं। भारत में 'पंगा' को 1450 और ओवरसीज में 450 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं फिल्म का बजट 25 करोड़ बताया जा रहा है। हालांकि वीकेंड पर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाने का अच्छा मौका है। कंगना की 'पंगा' कबड्डी पर आधारित है। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जो 32 साल की उम्र में मैदान पर वापसी करती है। 

अजय देवगन की 'तानाजी' 200 करोड़ के पार, 15वें दिन दीपिका की 'छपाक' का बुरा हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed