अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है। इसके बावजूद इसने अच्छी पकड़ बना रखी है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि इस शुक्रवार दो फिल्में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और कंगना रनौत की 'पंगा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है।
अजय देवगन की 'तानाजी' 200 करोड़ के पार, 15वें दिन दीपिका की 'छपाक' का बुरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'तानाजी' ने पहले हफ्ते 118.91 करोड़ और दूसरे हफ्ते 78.54 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं बीते शुक्रवार को फिल्म ने 5.27 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने 15 दिन में 202.72 करोड़ जुटा लिए हैं। तानाजी इस साल की पहली 200 करोड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म के वीकेंड पर और अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
'तानाजी' में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की मुख्य भूमिका है। अजय देवगन ने फिल्म में तानाजी का किरदार निभाया है जबकि काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में हैं। सैफ अली खान निगेटिव किरादर में हैं उनके किरदार का नाम उदय भान होता है। फिल्म की लागत 110 करोड़ है। इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ खर्च हुए हैं। इस तरह इसका कुल बजट 125 करोड़ है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है जबकि अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
दीपिका पादुकोण की 'छपाक' रिलीज से पहले खूब चर्चा में रही लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। पहले हफ्ते की धीमी रफ्तार के बाद साफ हो गया था कि दूसरे हफ्ते फिल्म के लिए टिके रहना आसान नहीं होगा। तीसरे हफ्ते 'छपाक' ज्यादातर सिनेमाघरों से उतर गई है। फिल्म का कुल कलेक्शन 35 करोड़ के करीब है।
फिल्म में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। जबकि फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका और मेघना ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की लागत 35 करोड़ है। इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 10 करोड़ खर्च हुए हैं। इस तरह इसका कुल बजट 45 करोड़ है। 'छपाक' को भारत में 1,700 स्क्रीन्स और विदेश में 460 स्क्रीन्स मिले हैं।
एक्ट्रेस सेजल शर्मा की मौत पर आया करीबी दोस्त का बयान, बताई सुसाइड करने की वजह