आमिर खान के साथ विवो फोन के विज्ञापन में काम कर चुकीं टेलीविजन जगत की चर्चित अभिनेत्री सेजल शर्मा ने शुक्रवार को मुंबई में अपने मीरा रोड स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली है। सेजल को शोहरत स्टार प्लस के धारावाहिक दिल तो हैप्पी है जी से मिली। इस बारे में पुलिस ने घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिलने की बात कही है।
अभिनेत्री ने किया सुसाइड और फ्लॉप फिल्मों पर क्या बोले शाहरुख? ये पांच खबरें दिनभर रहेंगी चर्चा में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना रखी है। साल 2018 में उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन शाहरुख के फैंस इस इंजतार में हैं कि कब वो एक बार फिर किंग खान का जलवा बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। इस बीच शाहरुख ने अपने फैंस से ट्विटर के जरिए बातचीत की।
फैन ने पूछा- 'फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, कैसा लग रहा है', शाहरुख ने यूं दिया जवाब
अपनी बेबाकी के मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बीते दिनों एक प्रेस कांफ्रेंस में निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने में हो रही देरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा था कि निर्भया के दोषियों को जेल में नही बीच चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए। कंगना के इस बयान को अब अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल का भी साथ मिल गया है।
कंगना रनौत के समर्थन में आईं सिमी ग्रेवाल, बोलीं- दुष्कर्मियों को जनता के बीच...
बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक विनय सिन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में बतौर निर्माता भूमिका निभाई। विनय सिन्हा ने बॉलीवुड की अंदाज अपना अपना और रफू चक्कर जैसी कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया। हालांकि अभी तक उनके निधन की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। फिल्मों के अलावा विनय सिन्हा ने कई टीवी सीरियल्स का भी निर्माण किया था।
सलमान-आमिर की जोड़ी को पर्दे पर हिट करने वाले दिग्गज निर्माता विनय सिन्हा का निधन
सैफ अली खान और तब्बू की आने वाली फिल्म 'जवानी जानेमन' से एक और स्टार किड बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं हैं। मशहूर एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी और कबीर बेदी की नातिन आलिया फर्नीचरवाला इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। इन दिनों आलिया, सैफ और तब्बू जवानी जानेमन के प्रमोशन में जुटे हैं। हाल ही जब आलिया से उनकी मां पूजा बेदी की दूसरी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेबाकी से इसका जवाब दिया।
पूजा बेदी की दूसरी शादी पर बेटी आलिया ने दिया ऐसा जवाब, होने वाले पिता पर भी तोड़ी चुप्पी