सब्सक्राइब करें

Bollywood: खतरनाक स्टंट करने से नहीं डरती ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, इन फिल्मों में दिखेगा जबर्दस्त एक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 16 Oct 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Actress seen doing Stunts in Upcoming movies Kangana Ranaut Tejas Kriti Sanon Ganapath Katrina Kaif Tiger 3
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की एक्शन फिल्में आमतौर पर दर्शकों को पसंद आती है। इंडस्ट्री में कई कलाकार तो स्टंट मैन के नाम से भी मशहूर हैं, लेकिन सिनेमा की बदलती रूपरेखा में अब अभिनेत्रियां भी हर फील्ड में हाथ आजमाना चाह रही हैं, फिर वह स्टंट हो या एक्शन सीन है। हाल ही में, करीना कपूर ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। तो आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों से रूबरू करवाएंगे, जो अपनी आगामी फिल्मों में स्टंट करने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं।

Trending Videos
Actress seen doing Stunts in Upcoming movies Kangana Ranaut Tejas Kriti Sanon Ganapath Katrina Kaif Tiger 3
तेजस - फोटो : social media
कंगना रणौत

कंगना रणौत अपनी आगामी फिल्म तेजस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना की यह फिल्म 27 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि वायुसेना के पायलट देश की रक्षा के लिए किस हद तक जाते हैं और उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अभिनेत्री लड़ाकू विमान के साथ बेहतरीन स्टंट्स करती नजर आएंगी।

Leo: रिलीज से पहले विजय की 'लियो' के मेकर्स ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, चौंका देगी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress seen doing Stunts in Upcoming movies Kangana Ranaut Tejas Kriti Sanon Ganapath Katrina Kaif Tiger 3
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सैनन

कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म गणपत को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिनेत्री की यह फिल्म  20 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  फिल्म में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ कृति सैनन भी जानदार स्टंट करती नजर आएंगी। फैंस भी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Leo: रिलीज से पहले विजय की 'लियो' के मेकर्स ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, चौंका देगी वजह

Actress seen doing Stunts in Upcoming movies Kangana Ranaut Tejas Kriti Sanon Ganapath Katrina Kaif Tiger 3
टाइगर 3-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
अभिनेत्री कटरीना कैफ लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। कैटरीना लोकप्रिय 'टाइगर' फ्रैंचाइजी की पिछली 2 फिल्मों में दर्शकों को अपने एक्शन अंदाज से परिचित करा चुकी हैं। अभिनेत्री अब जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कटरीना पाकिस्तानी जासूस जोया की भूमिका निभा रही हैं।
 
Akshay Kumar: पीएम मोदी के नवरात्रि गरबा सॉन्ग ने बढ़ाई अक्षय कुमार की चिंता, बोले-सर अब हम कहां जाएं...

विज्ञापन
Actress seen doing Stunts in Upcoming movies Kangana Ranaut Tejas Kriti Sanon Ganapath Katrina Kaif Tiger 3
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म कल्कि 2898 एडी और फाइटर को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन के साथ स्टंट करती नजर आएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed