सब्सक्राइब करें

Hema Malini Birthday: सिनेमा, नृत्य और सियासत... हर क्षेत्र में प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं हेमा मालिनी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Oct 2023 03:04 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini Birthday: Know About Famous Actress classical dancer and Mathura MP Career And Life Story
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

ड्रीम गर्ल! इंडस्ट्री में उन्हें इसी नाम से पुकारा और जाना गया है। अपनी खूबसूरती से दिलों को धड़काने वाली हेमा मालिनी अभिनय की कसौटी पर हमेशा खरी उतरी हैं। अभिनेत्री की काबिलियत सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं रही, वह 'ब्यूटी विद ब्रेन' का एक उदाहरण हैं। सिल्वर स्क्रीन पर अपने अभिनय से दर्शकों को बांधने वाले हेमा मालिनी जब मंच पर थिरकती हैं तो देखने वाले मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। मालूम हो कि ड्रीम गर्ल भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी और मोहिनीअट्टम जैसी नृत्यकलाओं में पारंगत हैं। अभिनय और नृत्य की दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली हेमा मालिनी जब सियासत की दुनिया में उतरीं तो यहां भी तारीफें बटोरीं। आज ड्रीम गर्ल का जन्मदिन है। आज इस खास मौके पर जानते हैं उनके सिनेमा से सियासत तक का सफर और उपलब्धियों के बारे में...

Trending Videos
Hema Malini Birthday: Know About Famous Actress classical dancer and Mathura MP Career And Life Story
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय, डांस, प्रोडक्शन और डायरेक्शन में हिट
हेमा मालिनी मशहूर अभिनेत्री और अब सफल राजनेता होने के साथ-साथ लोकप्रिय नृत्यांगना भी हैं। हेमा मालिनी जब अपने डांसिंग करियर के शिखर पर थीं, तब उन्होंने फिल्मों का रुख किया। 1968 में मशहूर अभिनेता राज कपूर के साथ फिल्म सपनों का सौदागर से डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म से छा गईं। शोले, सीता और गीता, क्रांति, ड्रीम गर्ल, जॉनी मेरा नाम, नसीब, धर्मात्मा, बागबान, समेत कितनी ही फिल्मों में हेमा मालिनी ने अपने अभिनय का जादू चलाया है। उन्होंने अपने दौर के लगभग सभी टॉप सितारों के साथ काम किया है। अभिनय के अलावा टीवी प्रोडक्शन और निर्देशन की दुनिया में भी काम किया है। वे नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉपरेशन की अक्ष्यक्ष भी रही हैं, जो भारत सरकार की एक यूनिट है। इसके जरिए हेमा मालिनी ने दुनियाभर के अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रदर्शित होने वाली भारतीयों फिल्मों के प्रोडक्शन में सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini Birthday: Know About Famous Actress classical dancer and Mathura MP Career And Life Story
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

सामाजिक सहयोग में हमेशा आगे रहती हैं ड्रीम गर्ल
अभिनय हो या नृत्य हेमा मालिनी ने अपनी कलात्मकता के जरिए समाज में महिलाओं की भूमिकाओं को हमेशा केंद्र में रखा। शास्त्रीय नृत्य की जानकार हेमा मालिनी ने रामायण, मीरा, सावित्री, दुर्गा, महालक्ष्मी, राधा कृष्णा, नृत्य मलिका, गीत-गोविंद, परंपरा, रुक्मिणी परिणय, यशोदा कृष्णा, द्रोपदी और राधा रासबिहारी समेत कई स्टेज म्यूजिकल्स की कोरियोग्राफी कर चुकी हैं। हेमा मालिनी ने इस साल की शुरुआत में गंगा नदी की थीम पर आधारित 'गंगा' म्यूजिकल की स्टेज पर प्रस्तुति दी। दिलचस्प बात यह है कि हेमा मालिनी के अधिकांश नृत्य प्रस्तुतियां सामाजिक और चैरिटी के कार्यों में फंड जुटाने के मकसद से होती हैं। ग्लैमर और डांस की दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाली हेमा मालिनी दो प्रतिष्ठित मैगजीन में संपादक की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। इन मैगजींस में ड्रीम गर्ल ने बतौर कर्तव्यनिष्ठ संपादक कामकाज संभाला। ड्रीम गर्ल इन मैगजीन को तमाम सामाजिक मुद्दों और महिलाओं से जुड़े मसलों पर अपने विचार रखने का एक मंच मानती हैं।

Hema Malini Birthday: Know About Famous Actress classical dancer and Mathura MP Career And Life Story
हेमा मालिनी-विनोद खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

राजनीति की धुरी पर भी सफल
अभिनय और नृत्य की दुनिया में अपने नाम का सिक्का चलाने वालीं हेमा मालिनी राजनीति की धुरी पर भी सफल हैं। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर वह मथुरा से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। हेमा मालिनी की राजनीतिक पारी की शुरुआत बतौर राज्यसभा सदस्य हुई। उन्होंने राजसभा सदस्य रहते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। बताते चलें कि हेमा मालिनी ने वर्ष 2000 में गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे विनोद खन्ना के समर्थन में पहली बार भाजपा के लिए प्रचार किया।

विज्ञापन
Hema Malini Birthday: Know About Famous Actress classical dancer and Mathura MP Career And Life Story
हेमा मालिनी को पद्मश्री प्रदान करते तत्कालीन राष्ट्रपति - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद भी जारी रखा करियर
हेमा मालिनी को सिनेमा और कला की दुनिया में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें कई मौकों पर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किए जा चुके हैं। फिल्मों से इतर हेमा मालिनी कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। हेमा मालिनी केंट आर ओ सिस्टम की ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्हें वर्ष 2007 में इस वॉटर प्यूरिफायर का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। भारत और इसकी सांस्कृतिक धरोहर का हेमा मालिनी देश ही नहीं दुनिया के सामने प्रतनिधित्व कर चुकी हैं। करियर से अलग देखें तो वह एक सफल मां और पत्नी भी हैं। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी रचाई। उस दौर में जब अभिनेत्रियां शादी के बाद करियर छोड़ गृहस्थी संभालाती थीं, तब भी हेमा मालिनी ने अपने सिनेमा के शौक को बरकरार रखा। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed