फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: एनिमल में इस किरदार में नजर आएंगे बॉबी देओल, अभिनेता ने फैंस को दिया बड़ा हिंट

Mon, 16 Oct 2023 01:33 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 16 Oct 2023 01:33 PM IST
विज्ञापन
Animal Star Bobby Deol reveals his character from Ranbir Kapoor rashmika Mandanna film see netizens reaction
बॉबी देओल फर्स्ट लुक - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर हर तरफ चर्चा में हैं। अभिनेता फिल्म में ऐसा किरदार निभाते नजर आएंगे, जिसमें पहले कभी उनको नहीं देखा गया हैं। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा कि फिल्म में बॉबी रणबीर कपूर के विरोधी यानी खलनायक की भूमिका निभाते दिखेंगे। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म से बॉबी का लुक जारी किया था, जिसमें अभिनेता कुछ खाते हुए नजर आए थे। 

Animal Star Bobby Deol reveals his character from Ranbir Kapoor rashmika Mandanna film see netizens reaction
रणबीर कपूर, बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाए कयास 
पिछले काफी दिनों से एनिमल के टीजर में बॉबी के लुक को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। लोगों के मन में लगातार सवाल उठ रहे हैं कि फिल्म में बॉबी का किरदार क्या है। वहीं, अभिनेता के कुछ चाहने वालों ने खुलासा किया है कि बॉबी फिल्म में नरभक्षी का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं कुछ अन्य यूजर्स का कहना है कि बॉबी फिल्म में गे का किरदार निभा रहे हैं।  

Animal Star Bobby Deol reveals his character from Ranbir Kapoor rashmika Mandanna film see netizens reaction
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉबी ने अपने खतरनाक लुक को लेकर कही यह बात 
इसी बीच, अभिनेता ने इंटरव्यू के दौरान इस किरदार को लेकर अपनी रॉय रखी, जिस के बाद यूजर्स द्वारा लगाए गए कयास को और बढ़ावा मिल गया है। अभिनेता ने कहा कि दर्शकों से जो सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। बॉबी ने अपने किरदार को लेकर कहा, 'जब मैंने उस विशेष दृश्य को फिल्माया था तो समय की कमी के कारण मॉनिटर भी नहीं देखा पाया था। टीजर में ही मैंने अपना खतरनाक अंदाज देखा तो मैं खुद को नहीं पहचान पाए। जिसे देखकर मेरा रिएक्शन यहीं था कि क्या ये मैं हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Star Bobby Deol reveals his character from Ranbir Kapoor rashmika Mandanna film see netizens reaction
बॉबी देओल - फोटो : social media

खतरनाक अवतार में नजर आएंगे अभिनेता 
अभिनेता ने अपने किरदार को लेकर आगे कहा कि दर्शक जानना चाहते हैं कि उस सीन में मैं क्या कर रहा हूं। मैं आप को यह तो नहीं बता सकता, लेकिन सीन में मैं कुछ खा रहा हूं। बॉबी के इस बयान से लोगों के कयास पर मोहर लगा दी है कि वह फिल्म में खतरनाक अवतार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Animal Star Bobby Deol reveals his character from Ranbir Kapoor rashmika Mandanna film see netizens reaction
फिल्म एनिमल - फोटो : social media

इस दिन होगी रिलीज
बता दें कि निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा कि फिल्म 'एनिमल' सिनेमाघरों में दिसंबर में दस्तक देगी। इस फिल्म में बॉबी देओल के अलावा रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed