सब्सक्राइब करें

Shantipriya: बड़े परदे पर वापस लौट रही अक्षय कुमार की ये पहली हीरोइन, यूपी की इस दिग्गज नेता से सीधा कनेक्शन

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 08:39 AM IST
विज्ञापन
Actress Shanti Priya to play lead role in Sarojini Naidu biopic
बड़े पर्दे पर फिर नजर आएंगी शांतिप्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर हुए अभिनेता अक्षय कुमार के साथ उनकी पहली फिल्म ‘सौगंध’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री शांतिप्रिया को 1994 में फिल्म ‘इक्के पे इक्का’ में आखिरी बार देखा गया लेकिन उसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी ही बनाए रखी। करीब 28 साल से शांतिप्रिया पर्दे से दूर है। हालांकि बीच में वह धारावाहिक ‘द्वारकाधीश’ में दिखाई दी थीं लेकिन बड़े पर्दे से वह तभी भी दूर ही रहींI पिछले साल चर्चा थी कि उन्हें ‘बिग बॉस’ का प्रस्ताव मिला है। लेकिन शो शुरु हुआ तो वह उसमें भी नजर नहीं आईं। पिछले 31 साल में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार देश के सबसे बड़े ब्रांड्स में शुमार हुए। फिल्म निर्माताओं के बीच उनकी इमेज एक कमाऊ सितारे की बनी और तमाम सामाजिक और संदेशपरक फिल्मो के जरिये उनका नाम भी खूब हुआ। अक्षय कुमार की पहली फिल्म की ये हीरोइन अब फिर से वापस आ रही है, कब, कहां कैसे, चलिए आपको बताते हैं।

Trending Videos
Actress Shanti Priya to play lead role in Sarojini Naidu biopic
शांति प्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अगले महीने से शुरू हो रही शूटिंग
अक्षय कुमार की पहले फिल्म की पहली हीरोइन शांति प्रिया हिंदी सिनेमा में लौट रही है। मौजूदा चलन को देखते हुए शांति प्रिया ने अपनी वापसी की फिल्म ऐसी चुनी है जो एक साथ कई भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी। वह फिल्म 'सरोजनी' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल के अलावा तेलुगू में भी रिलीज होगी। फिल्म ‘सरोजिनी’ की पटकथा वह सुन चुकी हैं। फिल्म करने के लिए हां कर चुकी हैं। सब कुछ सेट है और अब इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Shanti Priya to play lead role in Sarojini Naidu biopic
अभिनेत्री शांति प्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘सरोजिनी नायडू की भूमिका निभाना गर्व की बात’
देश की पहली महिला राज्यपाल रहीं सरोजिनी नायडू को भारत कोकिला भी कहा जाता है। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष भी रहीं। वह कई भाषाओं की जानकर थी। शांतिप्रिया कहती हैं, ‘इस भूमिका को निभाने से पहले सरोजिनी नायडू संबंधित ढेर सारी जानकारी इन दिनों जुटा रही हूं ताकि मैं अपनी भूमिका से न्याय कर सकूं। मेरे लिए इतनी बड़ी स्वतंत्रता सेनानी और कवियत्री की भूमिका करना गर्व की बात होगी। इस फिल्म को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं हमेशा से ऐसी ही महिला पर केन्द्रित फिल्म करना चाहती थी।’

Actress Shanti Priya to play lead role in Sarojini Naidu biopic
shanti priya - फोटो : social media

मदर टेरेसा की बायोपिक करने की तमन्ना

शांतिप्रिया को अब फिल्मों में ऐसे किरदार निभाना पसंद है जो अपने समय की नामचीन महिलाओं पर केन्द्रित हों। वह कहती हैं, ‘निश्चित रूप से मेरे लिए सरोजिनी नायडू का किरदार निभाना काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। इसमें कुछ भी अपने मन से नहीं किया जा सकता। फिल्म के लेखक धीरज मिश्रा ने अपनी तरफ से फिल्म की पटकथा तो सुना दी लेकिन एक कलाकार होने के नाते मेरी भी जिम्मेदारी होती है कि मैं भी अपनी तरफ से रिसर्च करूं।’ यह पूछे जाने पर कि सरोजिनी नायडू के बाद किसकी  बायोपिक करना चाहेंगी? शांतिप्रिया कहती हैं, ‘मदर टेरेसा की बायोपिक करना चाहती हूं। प्रिसेंस डायना और श्रीदेवी भी मेरी लिस्ट में शामिल हैं जिनके व्यक्तित्व से मैं प्रभावित रही हूं।’

विज्ञापन
Actress Shanti Priya to play lead role in Sarojini Naidu biopic
शांति प्रिया, अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहली और आखिरी फिल्म अक्षय के साथ 

अक्षय कुमार की डेब्यू फिल्म में शांतिप्रिया की शानदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। दर्शकों को उम्मीद थी कि अभिनय में सशक्त यह अभिनेत्री अभी कई और हिट फिल्में देगी लेकिन कुछ फिल्में करने के बाद शांतिप्रिया अचानक गायब हो गईं। अब तक वह 36 फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिनमें हिंदी की छह-सात फिल्में ही हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा शांतिप्रिया तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में एक्टिव रही थीं। शांतिप्रिया ने साउथ में काफी काम किया है। हिंदी में इनकी आखिरी फिल्म ‘इक्के पे इक्का’ थी। ये भी एक संयोग ही है कि शांतिप्रिया की पहली और आखिरी फिल्म अक्षय कुमार के साथ थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed