Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Akshay Kumar: after getting Trolled on the ad of pan masala Akshay Kumar apologizes to the fans and decided to step out from the advertisement
{"_id":"6260c9ce6704d04b9c38afff","slug":"akshay-kumar-after-getting-trolled-on-the-ad-of-pan-masala-akshay-kumar-apologizes-to-the-fans-and-decided-to-step-out-from-the-advertisement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: पान मसाला के एड पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार ने फैंस से मांगी माफी, किया ये बड़ा एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Kumar: पान मसाला के एड पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार ने फैंस से मांगी माफी, किया ये बड़ा एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 21 Apr 2022 08:35 AM IST
सार
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर इंडस्ट्री इकलौते ऐसे अभिनेता जो हर सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर इंडस्ट्री इकलौते ऐसे अभिनेता जो हर सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करते हैं। अभिनेता बीते कई दिनों से फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लेकिन इस बार उनकी इस चर्चा की वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक्टर का एक विज्ञापन है। दरअसल, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार हाल ही में एक पान मसाला के नजर आए, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।
Trending Videos
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
लगातार लोगों की आलोचना झेल रहे अभिनेता ने अब इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। अक्षय ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने ना सिर्फ अपने फैंस से मांगी बल्कि एक बड़ी घोषणा भी की। अभिनेता ने अब इस विज्ञापन को छोड़ने का मन बना लिया। उन्होंने ऐलान किया कि वह अब इस पान मसाला ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मुझे माफ कर दीजिए। मैं, मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं। बीते कुछ दिनों में सामने आई आपकी प्रतिक्रियाओं ने मुझे काफी प्रभावित किया है। मैंने कभी तंबाकू को एंडोर्स नहीं किया है ना ही कभी करूंगा। इस ब्रांड के साथ मेरे एसोसिशन को लेकर सामने आई आपकी भावनाओं की मैं इज्जत करता हूं, इसलिए मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हटता हूं।
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने आगे लिखा, ''मैंने फैसला किया है कि मैं विज्ञापन के लिए मिली फीस को अच्छे कार्य के लिए लाऊंगा। ब्रांड चाहे तो इस एड को प्रसारित करना जारी रख सकता है जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं होती। लेकिन मैं वादा करता हूं भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों का चयन करूंगा। इसके बदले में मैं हमेशा आपका प्यार और दुआ मांगता रहूंगा।''
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार, शाहरुख खान
- फोटो : social media
गौरतलब है कि बीते दिनों ही अक्षय कुमार का यह विज्ञापन जारी हुआ था। सामने आए इस एड में अभिनेता शाहरुख खान और अजय देवगन, अक्षय कुमार का इस विज्ञापन में स्वागत करते दिखाई दिए। यह पहली बार था जब बॉलीवुड के तीन बड़े कलाकार एक साथ किसी एड में साथ आए थे। अजय देवगन तो पहले से कई पान मसाला ब्रांड के एड्स में दिख चुके हैं। शाहरुख खान के इस विज्ञापन में भी आने पर इतना बवाल नहीं मचा। लेकिन अक्षय के इस एड में आते ही लोगों से उनकी आलोचना करते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।