सब्सक्राइब करें

Tina Dabi Wedding: इन सितारों जैसी है टीना डाबी की कहानी, खुद से इतने बड़े शख्स से की शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 21 Apr 2022 07:21 AM IST
विज्ञापन
Tina Dabi and Pradeep Gawande tied the knot 13 years age gape between the couple
couples - फोटो : सोशल मीडिया

आईएएस टॉपर टीना डाबी और डॉ प्रदीप गवांडे शादी के बंधन में बंध गए हैं। टीना और प्रदीप ने आज जयपुर में अपने परिवार और करीबी लोगों के बीच सात फेरे लिए, जिसके बाद हर कोई उन्हें शादी की बधाई दे रहा है। टीना डाबी की ये दूसरी शादी है। टीना और प्रदीप गवांडे की लव मैरिज हुई है और उनकी लव स्टोरी काफी फिल्मी है। टीना और प्रदीप साथ काम करते-करते ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। कपल के बीच 13 साल का एज गैप है। हालांकि, टीना और प्रदीप पहले ऐसे स्टार कपल नहीं है, जिनके बीच उम्र का इतना फासला है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे कपल हैं, जिनकी उम्र का अंतर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है।

Trending Videos
Tina Dabi and Pradeep Gawande tied the knot 13 years age gape between the couple
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फैंस की चहेती जोड़ी है। दोनों साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका और निक ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने के फैसला किया था। ये जोड़ी अपने एज गैप की वजह से अक्सर चर्चा में रहती है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस में 10 साल का एज गैप है। प्रियंका अपने पति से 10 साल बड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tina Dabi and Pradeep Gawande tied the knot 13 years age gape between the couple
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान और करीना कपूर
सैफ अली खान और करीना कपूर साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के बीच एक या दो नहीं बल्कि पूरे 10 साल का एज गैप है। लेकिन इसके बावजूद सैफ और करीना की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत लेती है। बता दें कि फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

Tina Dabi and Pradeep Gawande tied the knot 13 years age gape between the couple
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर

मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर
बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कंवर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मिलिंद ने अपने से 26 साल छोटी अंकिता से शादी रचाई है। दोनों साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। मिलिंद 56 साल के हैं तो वहीं अंकिता अभी सिर्फ 30 साल की हैं। उम्र के इतने लंबे फासले के बावजूद अंकिता और मिलिंद एक-दूसरे के बेइंतहा प्यार करते हैं। 

विज्ञापन
Tina Dabi and Pradeep Gawande tied the knot 13 years age gape between the couple
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अभिनेता से 13 साल छोटी हैं। दोनों ने साल 2015 में शादी रचाई थी। शाहिद और मीरा की शादी की खास बात ये है कि जहां बॉलीवुड में तमाम स्टार्स लव मैरिज को तवज्जो देते हैं तो वहीं शाहिद ने अपने परिवार की पसंद की लड़की यानी मीरा से शादी की। आज के समय में दोनों बॉलीवुड के पॉवर कपल माने जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed