टेलीविजन के मशहूर क्राइम शो सीआईडी से घर- घर मशहूर हुए एसीपी प्रद्युमन उर्फ शिवाजी साटम हर साल 21 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। शिवाजी यूं तो कई टीवी सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन उन्हें देशभर में लोकप्रियता उनके सीआईडी में दमदार किरदार ने दिलाई। अपने इस शो में जरिए शिवाजी ने काफी शोहरत हासिल की। इस शो में उनके खास अंदाज और गुनहगार को ढूंढने का तरीका आज भी लोगों के जहन में ताजा है। लेकिन शोहरत की यह सीढ़ी चढ़ना अभिनेता के लिए आसान नहीं था। सफलता के इस रास्ते में एक्टर को कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा।
Shivaji Satam Birthday: एक्टिंग से पहले बैंक में कैशियर का काम करते थे ‘एसीपी प्रद्युमन’, रामायण के इस किरदार ने बदली किस्मत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:20 AM IST
सार
टेलीविजन के मशहूर क्राइम शो सीआईडी से घर- घर मशहूर हुए एसीपी प्रद्युमन उर्फ शिवाजी साटम हर साल 21 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। शिवाजी यूं तो कई टीवी सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन