सब्सक्राइब करें

Photo: फराह खान के संगीत में अभिषेक-ऋतिक ने लगाए थे जोरदार ठुमके, अब तस्वीर शेयर कर फैंस से पूछा मजेदार सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 21 Apr 2022 02:23 AM IST
विज्ञापन
Farah Khan has questioned the fans by sharing a funny picture of Abhishek Bachchan and Hrithik Roshan
farah khan wedding photo - फोटो : सोशल मीडिया

फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर वह कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। वहीं, अब फराह ने फैंस के बीच अपनी पुरानों यादों का पिटारा खोला है। दरअसल, फराह खान ने सोशल मीडिया अपनी शादी के समय की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। खास बात ये है कि ये तस्वीर फराह खान की नहीं है बल्कि इसमें ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ फराह ने फैंस से एक सवाल भी किया है।

Trending Videos
Farah Khan has questioned the fans by sharing a funny picture of Abhishek Bachchan and Hrithik Roshan
farah khan - फोटो : सोशल मीडिया

फराह खान ने जो तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, उसमें ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन डांस करते हुए दिख रहे हैं। दोनों ही फराह की संगीत सेरेमनी में दिल खोलकर डांस कर रहे हैं। ऋतिक और अभिषेक एक-दूसरे को देख रहे हैं और उन्होंने अपने दोनों हाथ भी सीने से लगा रखे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर फराह की शादी की ढेर सारी खुशी देखी जा सकती है। ऋतिक ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं तो वहीं अभिषेक ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farah Khan has questioned the fans by sharing a funny picture of Abhishek Bachchan and Hrithik Roshan
farah khan - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर के साथ फराह खान ने एक खूबसूरत कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'मेरे संगीत सेरेमनी से इन 2 लड़कों की पुरानी तस्वीर मिली.. अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन तूफानी डांस कर रहे हैं। वे कौन से गाने में डांस कर रहे हैं, यह याद नहीं है। मैं बहुत नशे में थी। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं?'

Farah Khan has questioned the fans by sharing a funny picture of Abhishek Bachchan and Hrithik Roshan
farah khan - फोटो : सोशल मीडिया

फराह खान के इस सवाल का सिमी गरेवाल ने कमेंट में जवाब देते हुए लिखा है, 'कुछ तो दिल के बारे में है।' एक फैन ने लिखा, ‘दिल धड़कने जैसा कुछ, उनके हाथ उनके सीने पर हैं।’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘ये दिल दीवाना है ये दिल।’ तीसरे यूजर ने लिखा, 'पुष्पा का सामी सामी गाना।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'तुमसे मिलकर दिल है जो हाल क्या करें।' इसी तरह और भी फैंस कमेंट कर अपना जवाब दे रहे हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' और 'धूम 2' में एक साथ काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed