{"_id":"57fded4b4f1c1b6e5228ffd9","slug":"actress-shilpa-shetty-father-surender-shetty-passes-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता की मौत से बुरी तरह टूट चुकी हैं शिल्पा शेट्टी, आज अंतिम संस्कार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता की मौत से बुरी तरह टूट चुकी हैं शिल्पा शेट्टी, आज अंतिम संस्कार
Wed, 12 Oct 2016 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 12 Oct 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शिल्पा शेट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। इससे पूरे परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर है। शिल्पा शेट्टी अपने पिता के काफी करीब हैं, अक्सर कई कार्यक्रमों में शिल्पा को अपने पिता के साथ देखा जाता था।
आगे की स्लाइड्स में देखें कुछ ऐसे फोटोज जब शिल्पा अपने पिता के साथ नजर आईं।
2 of 6
मंगलवार सुबह सुरेंद्र शेट्टी जब घर पर थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मुंबई के विले पार्ले की श्मशान भूमि पर सुरेंद्र शेट्टी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
3 of 6
सुरेंद्र के परिवार में पत्नी सुनंदा और बेटियां शिल्पा और शमिता हैं। वह पिछले साल छोटे पर्दे पर भी दिखाई दिए थे, जब डांस रियेलिटी शो ‘झलक रीलोडिड’ के सेट पर सुनंदा और शिल्पा के साथ शमिता का हौसला बढ़ाने आए थे। शमिता शो के फाइनल में हिस्सा लेने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शिल्पा के पिता सुरेंद्र एक बिजनेसमैन थे और बेटी शिल्पा के लिए आदर्श थे। सुरेंद्र टैंपर प्रूफ वाटर कैप्स के मैन्युफैक्चरर थे। पिछली साल सुरेंद्र के 2 करोड़ रुपये एक बाबा देवेंद्र द्वारा ठगे जाने को लेकर खबरों में थे।जानकारी के मुताबिक उन्होंने यह पैसा एक हर्बल कंपनी खोलने के लिए लिया था।
विज्ञापन
5 of 6
सुरेंद्र शेट्टी बेटी शिल्पा का हर कदम पर साथ देते थे। पिछले साल जब शिल्पा ने अपनी किताब 'द ग्रेट इंडियन डाइट' का विमोचन किया तो पूरा परिवार एक साथ दिखा था। शिल्पा ने यह किताब ल्यूक कोहिन्टो के साथ मिलकर लिखी है। दरअसल, बेटे वियान कुंद्रा के जन्म के बाद शिल्पा का वजन काफी बढ़ गया था, जिसे उन्होंने मात्र साढ़े चार महीने में घटाया।
फोटो में बुक लॉन्च के दौरान मां सुनंदा, पिता सुरेंद्र और पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।