तृप्ति डिमरी की किस्मत के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। एक तरफ फिल्म 'स्पिरिट' में उनकी एंट्री हो गई है। दूसरी तरफ 'धड़क 2' को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है और फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इस बीच वे पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंची हैं।
Tripti Dimri: फिल्म 'स्पिरिट' हाथ लगते ही पहाड़ों पर घूमने निकलीं तृप्ति डिमरी, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी
Triptii Dimri Enjoying Vacation: अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की खुशी का इन दिनों ठिकाना नहीं। हाल ही में उनके हाथ फिल्म 'स्पिरिट' लगी है। इस फिल्म में साइन किए जाने के बाद वे पहाड़ों पर छुट्टियां मना रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर घूमने निकलीं तृप्ति
फिल्म 'स्पिरिट' में साइन किए जाने के बाद तृप्ति की खुशी सातवें आसमान पर है। इस बीच वे हाल ही में पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंची हैं। आज मंगलवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वेकेशंस की झलक शेयर की है। पहाड़ों पर अपनी यात्रा के दौरान तृप्ति ने पहाड़ी हिसोल (एक तरह की बैरीज) की फोटो भी शेयर की।
बोलीं- 'दिल खुश हो गया'
खुशनुमा मौसम के बीच तृप्ति पहाड़ों पर एंजॉय कर रही हैं। वे पुरानी यादें ताजा कर रही हैं। अभिनेत्री कितनी खुश हैं, इसका अंदाजा उनके कैप्शन से लगाया जा सकता है। एक्ट्रेस ने पहाड़ी खाने और वहां के मौसम का लुत्फ उठाया। तस्वीरों के साथ लिखा है, 'आज मेरा पहाड़ी दिल खुशी से भर गया है'।
Mission Impossible 8: 11वें दिन कैसी रही 'मिशन इंपॉसिबल 8' की कमाई, क्या 100 करोड़ कमा पाएगी टॉम की फिल्म
प्रभास के अपोजिट आएंगी नजर
तृप्ति डिमरी की फिल्म 'स्पिरिट' का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा कर रहे हैं। पहले फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली थीं। मगर, बाद में मेकर्स ने तृप्ति को लिए जाने का एलान किया। यह पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें प्रभास लीड रोल में हैं। इस फिल्म में प्रभास एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।
'धड़क 2' की रिलीज डेट
तृप्ति की फिल्म 'धड़क 2' की बात करें तो इसमें वे सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी हुआ और इसकी रिलीज डेट सामने आई। यह फिल्म 01 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कमेंट
कमेंट X