ओडिशा की मशहूर एक्ट्रेस उसासी मिश्रा एक कार्यक्रम के दौरान छेड़छाड़ की शिकार हो गई हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। उसासी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने साथ हुई घटना का दर्द रोते हुए बयां कर रही हैं। वीडियो में उसासी ने बताया है कि वह अंगुल जिले के डेरांग गांव में एक शो करने के लिए गईं थी, जहां पर तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई।
छेड़छाड़ का शिकार हुई एक्ट्रेस, डांस परफॉर्मेंस के समय लोगों ने की कपड़े फाड़ने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसासी ने पुलिस में दर्ज शिकायत पत्र में इद्रमणि साहू और उसके दो बेटों पर शारीरिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। खबर है कि इस्टर्न ब्लू ओपेरा द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में उसासी डांस परफॉर्मेंस दे रही थीं तभी उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई। उसासी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ हुए शारीरिक प्रताड़ना के अलावा उनकी गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया।
उसासी ने बताया है- 'मैं सोच कर कांप जाती हूं कि कैसे तीन लोगों ने मुझे घेर लिया और मेरे कपड़े फाड़ने की कोशिश की। यह पूरी घटना रात के करीब 11.45 बजे हुई। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मैं अपने आप को सिर्फ इस वजह से सुरक्षित कर सकी क्योंकि मैं तायक्वांडो जानती हूं।'
#Watch: Actor Usasi Misra recounts the night of horror at Derang #Angul on Sunday night; narrates the physical assault and verbal abuse she faced; blames police and jatra management for inefficiency to control the situation, at a presser in #Bhubaneswar today #Odisha pic.twitter.com/ZHybgkxGj3
इसके बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए भी बताया कि उसने खुद को कैसे बचाया? हालांकि बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी गई। पोस्ट में उसासी ने लिखा- 'वह मेरे कपड़े फाड़ने की कोशिश कर रहे थे, मैंने उनसे लड़ाई की और खुद को बचाया।' रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया- हमनें अभिनेत्री की ओर से FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।