फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: माहिरा खान ही नहीं, स्मोकिंग की शौकीन ये 10 एक्ट्रेसेज भी खुलेआम उड़ाती हैं धुएं के छल्ले

Thu, 29 Mar 2018 04:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
Actress who caught smoking in public places many times
ऐसा लगता है मानो पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान और विवादों का चोली-दामन का साथ है। बीते दिनों सीनियर एक्टर जावेद शेख के साथ चुंबन प्रकरण को लेकर वो चर्चा में थीं। अब एक बार फिर खुलेआम सिगरेट पीते उनका वीडियो वायरल हुआ है। वैसे माहिरा अकेली नहीं जो स्मोकिंग की आदी हैं। आइए एक नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेज पर जिन्हें कई बार स्मोक करते पकड़ा जा चुका है।

माहिरा खान

Actress who caught smoking in public places many times
सुबह से ही स्मोकिंग करते उनका इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस वक्त रिकॉर्ड किया गया जब माहिरा खान एक इवेंट में गई थीं और बैकस्टेज कुछ लोगों से बातें करते हुए स्मोक कर रही थीं। इसके पहले पिछले साल सितंबर में भी माहिरा की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं जिनमें वह न्यूयॉर्क में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ स्मोक करती नजर आ रही थीं। तब भी एक्ट्रेस की खूब आलोचना हुई थी।
 

रूपा गांगुली

Actress who caught smoking in public places many times
'महाभारत' में अपने निभाए द्रौपदी के किरदार से चर्चा में आईं रूपा गांगुली स्मोकिंग की बेहद शौकीन हैं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। रूपा गांगुली को कई बार सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करते पाया गया। एक्टिंग के बाद अब रूपा पश्चिम बंगाल से बीजेपी की सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीषा कोईराला

Actress who caught smoking in public places many times
फिल्म 'दिल से' के बाद एक्ट्रेस मनीषा कोईराला के करियर ने रफ्तार पकड़ी थी। एक जमाने में वह शराब और नशीली दवाओं की आदी थीं। बाद में 90 के दशक की यह बेहतरीन अदाकारा कैंसर से जूझने लगीं। लंबे समय तक इस खतरनाक बीमारी से लड़ने के बाद उन्होंने सिगरेट की बुरी लत से छुटकारा पा लिया।
विज्ञापन

सुष्मिता सेन

Actress who caught smoking in public places many times
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को भी कई बार पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीते हुए स्पॉट किया जा चुका है। सुष्मिता के मुताबिक सिगरेट पीने में कोई खराबी नहीं है और ये उनका निजी मसला है। लेकिन इसके साथ सुष्मिता ये भी कहती हैं कि ये सिगरेट छोड़ना उनके हाथ में है वो जब चाहे इसे छोड़ सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed