फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेत्रियां जो 40 भी पार न कर पाईं...

Mon, 04 Apr 2016 04:34 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Mon, 04 Apr 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
 Actress Who Died Under 40 years
अभिनेत्रियां
महज 24 साल की उम्र में टीवी की चर्चित अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी जिंदगी जंग हार गईं। लेकिन प्रत्यूषा ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं हैं जो इतनी कम उम्र में ही चल बसीं। बीबीसी से खास बात करते हुए लंबे समय से फिल्मों के जानकार रहे जयप्रकाश चौकसे ने बताया कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी जिंदगी का सफर अचानक से थम गया। एक नजर उन अभिनेत्रियों पर।

जिया खान: जिया ने निशब्द, गजिनी और हाउसफुल जैसी फिल्मों में काम किया।

 Actress Who Died Under 40 years
जिया खान
जिया खान के बारे में बात करते हुए चौकसे कहते हैं,''मैं जिया से कई बार मिल चुका था। उन्होंने विदेश में अपनी पढ़ाई की जहां का वातावरण बहुत खुला होता है। वहां से वो बॉलीवुड में आई और यहां आते ही उन्होंने तीन बड़ी फिल्मों में काम किया। तीनो ही फिल्में सफल रही। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में सफल फिल्में इस बात की गारंटी नहीं हैं कि आपको काम मिलता ही रहेगा।''

चौकसे आगे कहते है, ''यहां काम पाने के लिए कुछ दुनियादारी भी करनी पड़ती है। लोगों से मिलना जुलना पड़ता है। लेकिन ये कहना भी सही नहीं होगा कि काम न मिलने की वजह से जिया की मृत्यु हुई है। वो सिर्फ 25 वर्ष की थी अगर फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था तो टीवी में काम कर सकती थी। अवसर की कमी उनकी मौत की वजह नहीं हो सकती हां अगर कोई पारिवारिक कारण हो तो उसकी जानकारी हमें नहीं है।'' जिया की मौत पर अमिताभ बच्चन से लेकर दिया मिर्जा तक सभी ने खेद व्यक्त किया है।

मधुबाला अपना इलाज कराने विदेश भी गई लेकिन उस वक्त उनका इलाज हो न पाया

 Actress Who Died Under 40 years
मधुबाला
ह्रदय रोग के कारण मधुबाला की मृत्यु सिर्फ 36 साल की उम्र में ही हो गई। मधुबाला के दिल में एक छोटा सा छेद था और उस वक्त ये बीमारी लाइलाज थी। जयप्रकाश चौकसे कहते हैं, ''मधुबाला के अंतिम वर्ष बेहद दुखद रहे। वो आईना देख कर घबरा जाती थीं। उनका खूबसूरत चेहरा धीरे धीरे बिगड़ने लगा था। वो हर दिन अपने मेकअप मैन को घर बुलाने लगी। शूटिंग न होते हुए भी वो मेकअप करके बैठी रहती थीं।''

चौकसे के मुताबिक जिस औरत की खूबसूरती का दीवाना जमाना रहा हो वो औरत जब खुद को तिल-तिल बदसूरत होते देख रही हो तो कितना भयावह रहा होगा वो वक्त उसके लिए। अपनी बात को पूरा करते हुए चौकसे कहते हैं, ''इतना ही नहीं मधुबाला के इर्द-गिर्द के लोग हमेशा उनकी खूबसूरती की तारीफ करते रहते थे ताकि वो निराश न हो जाएं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना कुमारी अभिनेत्री होने के साथ साथ कविताएं भी लिखती थीं

 Actress Who Died Under 40 years
मीना कुमारी
मीना कुमारी की जब मृत्यु हुई उस वक्त उनकी उम्र 39 वर्ष थी। 31 मार्च 1972 को उनकी मृत्यु लीवर सिरोसिस नाम की बीमारी की वजह से हुई।

मीना कुमारी के बारे में बात करते हुए चौकसे कहते हैं, ''मीना कुमारी की शराबनोशी के किस्से बहुत मशहूर हैं। अपने आखिरी के सालों में वो बहुत शराब पीने लगीं थीं।''

इतना ही नहीं चौकसे बताते हैं कि कैसे मीना कुमारी के नजदीकी लोग उन्हें देसी शराब विदेशी शराब की बोतल में भर कर दे देते थे। नशे में डूबी मीना को कुछ मालूम भी नहीं पड़ता था।
विज्ञापन

सिर्फ 31 साल की उम्र में ही स्मिता पाटिल की मृत्यु हो गई

 Actress Who Died Under 40 years
सिल्क स्मिता
स्मिता पाटिल की मृत्यु बेटे प्रतीक के जन्म के तुरंत बाद प्रसव के दौरान हुई कुछ जटिलताओं की वजह से हुई। वो मात्र 31 वर्ष की थीं।

चौकसे कहते हैं, ''स्मिता पाटिल अद्भुत अभिनय क्षमता की मालकिन थीं। फिल्म ‘वारिस’ उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। अर्थ, भूमिका, मंडी और ‘निशांत’ जैसी कई यादगार फिल्में उन्होंने की।''
स्मिता पाटिल राज बब्बर की पत्नी थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed