मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में अभिनेत्रियां आज अभिनेताओं के मुकाबले मजबूती से कदम जमाए हुई हैं। वह अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। आज के दौर में अभिनेत्रियां अपने करियर पर खास ध्यान देती हैं और करियर सफल बनाने के लिए शादी का फैसला बहुत देर में करती हैं। वहीं, जो अभिनेत्रियां शादी कर लेती हैं, वह जल्दी मां नहीं बनतीं और अपने करियर पर ध्यान देती हैं। वह अभिनेत्रियां शादी के कई साल बाद मां बनने का फैसला लेती हैं, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जो कभी मां नहीं बनना चाहती हैं। चलिए बताते हैं आपको उन एक्ट्रेस के बारे में, जिन्होंने कभी मां नहीं बनने का फैसला लिया है।
Actress: इन एक्ट्रेस को नहीं है मां बनने की ख्वाहिश, जिंदगी में कभी बच्चे पैदा नहीं करने का लिया फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणा ईरानी
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा अरुणा ईरानी का। भले ही उन्होंने कई फिल्मों में भावुक मां का किरदार निभाया हो, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने कभी मां नहीं बनने का फैसला किया। अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बच्चों को लेकर कहा था कि ‘जब भी मैं अपने भतीजी और भतीजे को देखती हूं तो मन में ऐसा लगता है कि अच्छा है मेरे बच्चे नहीं हैं, क्योंकि जब भी घर में कोई मेहमान आता है तो बच्चे हंगामा करने लगते हैं तो मैं परेशान हो जाती हूं’।
Kunal Kemmu: 'कलयुग' से पहले कुछ और था इस फिल्म का टाइटल, पहली मूवी का नाम घर पर बताने से डर रहे थे कुणाल खेमू
पारुल चौहान
इस लिस्ट में अगला नाम है टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान का। पारुल ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर घर में पहचान बनाई। पारुल ने एक बार इंटरव्यू में बेबी प्लानिंग पर बात करते हुए कहा था कि मैं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती और मैं इसके बारे में बहुत ओपन हूं। मैं और मेरे पति इस बारे में एक जैसा सोचते हैं। मुझे बच्चे पसंद हैं, लेकिन तब तक जब तक वह किसी और के हों। इसके अलावा मुझे बच्चा पैदा करने के लिए कोई दबाव नहीं डालता। मेरे ससुराल वाले भी मेरे फैसले को सपोर्ट करते हैं। मैं जैसी हूं, वैसी हूं।
Bollywood: किरदार की वजह से इन फिल्मों में कपड़े नहीं बदल सके ये सितारे, एक ही आउटफिट में निपटाई पूरी फिल्म
कविता कौशिक
टीवी की पुलिस ऑफिसर यानी 'एफआईआर' में मुख्य भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री कविता कौशिक भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इस बारे में वह कई बार खुलकर बात कर चुकी हैं। कविता ने कहा था कि उन्होंने और उनके पति ने मिलकर फैसला किया था कि वह बच्चे नहीं पैदा करेंगे। उन्होंने कहा था कि मैं बच्चे के साथ अन्याय नहीं करना चाहती। अगर मैं 40 की उम्र में मां बनी तो जब हम बुढ़ापे को छू चुके होंगे और तब तक मेरा बच्चा 20 साल का होगा। मैं नहीं चाहती कि हमारा बच्चा 20 साल की उम्र में बूढ़े माता-पिता की देखभाल करे।
आयशा जुल्का
इस लिस्ट में आयशा जुल्का भी शामिल हैं। अभिनेत्री आयशा जुल्का भी इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें बच्चे नहीं चाहिए। उन्होंने एक बार कहा था कि मेरे कोई बच्चे इसलिए नहीं हैं, क्योंकि मैं नहीं चाहती थी। मैं अपने काम और सोशल लाइफ पर बहुत समय खर्च करती हूं, जिसकी वजह से मैंने यह फैसला लिया था। मुझे खुशी है कि मेरा फैसला पूरे परिवार को अच्छा लगा।