फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: पति को छोड़ बॉयफ्रेंड संग रहीं ये एक्ट्रेस, किसी ने चुना छोटा साथी तो किसी को हमउम्र से हुआ प्यार

Tue, 15 Aug 2023 11:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 15 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Actress who opted for Live In Relationship After Marriage divorce Malaika Arora Kalki Kochlin rashmi desai
एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में ऐसे बहुत से कपल हैं, जो अपनी शादी के वर्षों बाद भी अपनी राहें अलग कर लेते हैं। आम जिंदगी में जहां शादी टूटने के बाद लोगों के दिलों पर काफी जोर पड़ता है और लोग आगे बढ़ने में समय लेते हैं, वहीं बॉलीवुड सेलेब्स जल्द ही मूव ऑन कर जाते हैं। इतना ही नहीं कोई भी आम महिला दूसरी शादी में यकीन रखती हैं, वहीं ये हसीनाएं लिव इन में रहना पसंद करती हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपने पतियों से तलाक लेने के बाद अपने पार्टनर्स के साथ लिव इन में रहती हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं...

Actress who opted for Live In Relationship After Marriage divorce Malaika Arora Kalki Kochlin rashmi desai
काम्या पंजाबी, शलभ डांग - फोटो : Instagram

काम्या पांजाबी 
टीवी की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी यूं को अपने निभाए किरदारों और अभिनय के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन लोगों के बीच काम्या की जिस चीज की चर्चा सबसे ज्यादा हुई थी, वह उनके और शलभ डांग के बीच का रिश्ता था। काम्या पंजाबी ने अपने पहले पति बंटी से साल 2013 में तलाक ले लिया था। पति से राहें अलग होने के बाद अभिनेत्री का नाम शलभ डांग के साथ जुड़ा था। शलभ के साथ काम्या पंजाबी लिव इन रिलेशन में रही थीं। हालांकि, अब दोनों ने शादी रचा ली है। 

Actress who opted for Live In Relationship After Marriage divorce Malaika Arora Kalki Kochlin rashmi desai
कल्कि केकलां, गाय हर्षबर्ग - फोटो : social media

कल्कि केकलां- गाय हर्षबर्ग
बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित कर चुकीं अभिनेत्री कल्कि कोचलिन की निजी जिंदगी में उथ्ल-पुथ्ल देखने को मिली थी। अभिनेत्री ने निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ शादी रचाई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता टिक न सका। अनुराग कश्यप से रिश्ता खत्म करने के बाद अभिनेत्री को गाय हर्षबर्ग से प्यार हुआ। दोनों ने शादी करे बिना लिव-इन में रहे और आज दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress who opted for Live In Relationship After Marriage divorce Malaika Arora Kalki Kochlin rashmi desai
पूजा बत्रा, नवाब शाह - फोटो : social media

पूजा बत्रा- नवाब शाह
इस लिस्ट में पूजा बत्रा का नाम भी शामिल है। टीवी से लेकर फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री पूजा भट्ट अपनी टोन्ड बॉडी और बोल्ड लुक्स के लिए पॉपुलर हैं। पूजा बत्रा साल 2011 में अपने पति से अलग हो गई थी। उसके बाद से वह नवाब शाह के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों साथ में खुशी-खुशी रह रहे हैं।

विज्ञापन
Actress who opted for Live In Relationship After Marriage divorce Malaika Arora Kalki Kochlin rashmi desai
अरहान खान, रश्मि देसाई - फोटो : Social Media

रश्मि देसाई- अरहान खान
टीवी सीरियल उतरन से घर-घर में पहचान बनाने वाली रश्मि देसाई का नाम किसी न किसी वजह से सबकी जुबान पर रहता है। अभिनेत्री कभी अपने ट्रांसफॉर्मेशन से तो कभी अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। नंदिश संधू से साल 2016 में तलाक लेने के बाद, वह अरहान खान के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी थीं। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed