फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन अभिनेत्रियों ने निभाया अमिताभ बच्चन की मां और प्रेमिका का किरदार, जानें कौन हुआ सुपरहिट

Wed, 14 Apr 2021 06:26 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 14 Apr 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Actress who Played Mother and Lover's role with Amitabh Bachchan: Waheeda Rehman, Rakhi & Sharmila Tagore
अभिनेत्रियां जिन्होंने अमिताभ बच्चन की मां और प्रेमिका का किरदार निभाया - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन ने मनोरंजन जगत में लगभग पांच दशकों से अपनी धाक जमा रखी है। इस दौरान उन्होंने लगभग सभी मशहूर अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर कर ली है। यहां तक कि उनका नाम ऐसे अभिनेताओं की सूची में शुमार होता है जिन्होंने अपनी को-स्टार के साथ स्क्रीन पर रोमांस भी किया है और फिर बाद में उन्हीं के बेटे का किरदार भी निभाया। आज हम आपको ऐसी ही तीन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जो अमिताभ की मां के साथ-साथ उनकी प्रेमिका का किरदार भी निभा चुकी हैं। 

Actress who Played Mother and Lover's role with Amitabh Bachchan: Waheeda Rehman, Rakhi & Sharmila Tagore
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री वहीदा रहमान ने 1956 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने अपने दौर के लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है। हालांकि, अमिताभ बच्चन ही सिर्फ एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी वहीदा पर्दे पर मां और प्रेमिक दोनों बनीं। अमिताभ ने साल 1976 में आई फिल्म ‘अदालत’ और ‘कभी कभी’ में वहीदा के साथ रोमांस किया था। वहीं वहीदा ने साल 1978 में आई फिल्म ‘त्रिशूल’ और 1983 में रिलीज हुई 'कुली' में अमिताभ की मां का रोल निभाया था।

Actress who Played Mother and Lover's role with Amitabh Bachchan: Waheeda Rehman, Rakhi & Sharmila Tagore
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा वहीदा और अमिताभ का एक और किस्सा काफी मशहूर रहा है। दरअसल वहीदा जी ने एक फिल्म के सेट पर बिग बी को कसकर तमाचा मारा था। ऐसा फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था। ये फिल्म 'रेश्मा और शेरा' थी। इसमें एक सीन फिल्माया जाना था, जिसमें वहीदा अमिताभ को थप्पड़ मारेंगी और वहीदा जी ने वही किया जैसा उन्हें करने को कहा गया। हालांकि शूटिंग से पहले ही उन्होंने अमिताभ को सावधान कर दिया था। उन्होंने मजाक में कहा कि तैयार रहना आपको जोरदार थप्पड़ लगाने वाली हूं। वहीं सीन शूट के दौरान तमाचा जरा कस के पड़ गया। बस इसी के बाद से यह किस्सा मशहूर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress who Played Mother and Lover's role with Amitabh Bachchan: Waheeda Rehman, Rakhi & Sharmila Tagore
फिल्म 'शक्ति' - फोटो : सोशल मीडिया

वहीदा रहमान के अलावा जानी-मानी अभिनेत्री राखी गुलजार भी अमिताभ बच्चन की मां और उनकी प्रेमिका के किरदार में फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। राखी ने फिल्म 'कभी-कभी', 'कसमें वादे' 'बरसात की एक रात' और 'त्रिशूल' में जहां अमिताभ बच्चन के साथ रोमांस किया वहीं फिल्म 'शक्ति' में उन्होंने अमिताभ की मां का किरदार निभाया। फिल्म में दिलीप कुमार ने अमिताभ बच्चन के पिता का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
Actress who Played Mother and Lover's role with Amitabh Bachchan: Waheeda Rehman, Rakhi & Sharmila Tagore
अमिताभ बच्चन, शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं 70 और 80 के दशक की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक शर्मिला टैगोर ने भी पर्दे पर अमिताभ की मां का किरदार निभाया है। उन्होंने साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘फरार’ में अमिताभ की पत्नी का रोल निभाया था और फिर वह 'देश प्रेमी' फिल्म में बिग बी की मां बनी थीं। यह फिल्म साल 1982 में आई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed